लाल ईंटों का धड़ल्ले से चल रहा अवैध कारोबार, विभाग नहीं कर…- भारत संपर्क

0

लाल ईंटों का धड़ल्ले से चल रहा अवैध कारोबार, विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई

कोरबा। लाल ईंट बनाने का कार्य बेधडक़ अवैध रूप से चल रहा है। इस पर जिला प्रशासन, खनिज विभाग, राजस्व विभाग व नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र में लाल ईंट बनाने का कार्य लंबे समय से किया जा रहा है। कटघोरा विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत छुरीकला, सलोरा, बिसनपुर, अरदा सहित अन्य क्षेत्रों में लाल ईंट बनाने का अवैध कार्य वर्षों से चल रहा है। कुसमुंडा क्षेत्र में भी कारोबार लंबे समय से चला आ रहा है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कार्रवाई नहीं किए जाने से नगर के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से लाल ईंट बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। इसके लिए लोग अपनी निजी जमीन का उपयोग कर रहे हैं। कमी होने पर भाड़े पर भी जमीन लेकर यह धंधा कर रहे हैं। स्वयं के उपयोग के नाम पर बड़े पैमाने पर लाल ईंट बनाकर बेच रहे हैं। बताया जाता कच्ची ईंट को पकाने के लिए अधिकांश ईंट भ_ों में जिस कोयले का उपयोग किया जाता है, वह चोरी का होता है। अवैध लाल ईंट बनाकर पकाने से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। पर्यावरण और प्रदूषण विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। गौरतलब है कि औद्योगिक जिला होने के कारण जिले में लाल ईंट के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसकी जगह बिजली घरों से निकलने वाली राख और सीमेंट के उपयोग से ईंट बनाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

परिवार से नाराज होकर लखनऊ से दिल्ली पहुंची युवती, पुलिस ने लगा लिया पता… … – भारत संपर्क| पहले लगाया गले, फिर कंधे पर किया किस… वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी…| बिना CIBIL स्कोर भी इन लोगों को मिल सकता है लोन! ये है नियम- भारत संपर्क| ‘सिर्फ एक हफ्ता…’ चेतेश्वर पुजारा ने रिटायरमेंट पर किया खुलासा, इस वजह से… – भारत संपर्क| Bihar SHS Laboratory Technician Vacancy 2025: बिहार में लैब टेक्नीशियन के 1075…