एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों के समान… वृहद वृक्षारोपण अभियान में बोले CM … – भारत संपर्क

0
एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों के समान… वृहद वृक्षारोपण अभियान में बोले CM … – भारत संपर्क

वृक्षारोपण करते सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को एक पेड़ मां के नाम वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों के बराबर माना गया है. वनस्पति के साथ-साथ नदी, पहाड़ आदि को जीवंत मानना हमारी संवदेनशील सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर पूरे देश में संचालित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राज्य में भी वृहद वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया है. उन्होंने कहा कि इस क्रम में प्रदेश में 5 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है.
मुख्यमत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत इंदौर में 51 लाख, भोपाल और जबलपुर जिले में 12-12 लाख पौधे लगाए जाएंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव जंबूरी मैदान पर आयोजित “एक पेड़ मां के नाम-वृहद पौधारोपण” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंवले का पौधा लगाकर अभियान का और दीप प्रज्जवलित कर मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इससे पहले उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता पर बनाए गए चित्रों का अवलोकन भी किया.

आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में कपिला गौशाला संवर्धन व “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता कर पौधरोपण तथा गौ माता का पूजन किया। गौमाता हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक हैं और पौधे लगाना हमारी वैभवशाली परंपरा का हिस्सा है, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि pic.twitter.com/bQmIzWl9yg
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 6, 2024

पौधारोपण में विद्यार्थियों का उत्साह सराहनीय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि अंग्रेजों के बंग-भंग के षड़यंत्र और कश्मीर की समस्या का पूर्वानुमान लगाकर देश को सचेत करने में डॉ. मुखर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृक्षारोपण अभियान में विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी, एनएसएस द्वारा सक्रिय रूप से भाग लेने की सराहना करते हुए कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण के लिए लोग उत्साहित हैं और वे स्वयं पौधरोपण के लिए आगे आ रहे हैं.
भोपाल में लगेंगे एक लाख 20 हजार पौधे
महापौर मालती राय ने बताया कि भोपाल नगर निगम ने वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत एक लाख 20 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है. आज के अभियान में जनभागीदारी से 26001 पौधे लगाए जा रहे हैं. उन्होंने ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए आरंभ जल गंगा अभियान के अंतर्गत भोपाल शहर के 12 जलाशयों से 128 डम्पर गाद निकाला गया और 54 बावड़ियों और 42 कुंओं के संरक्षण का कार्य किया गया.
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, पंचायत और ग्रामीणविकास राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद आलोक शर्मा, विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, जन प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 साल से ससुराल में कैद, शरीर पर बची सिर्फ खाल… महिला प्रताड़ना की रूह क… – भारत संपर्क| रायगढ़ के युवा उद्योगपतियों और सामाजिक महिलाओं को प्रदेश के कई नगरों में मिला… – भारत संपर्क न्यूज़ …| जिम बिना जाए पेट हो जाएगा अंदर, घर पर करें ये पांच एक्सरसाइज| सड़क पर खड़ी ट्रक से बाइक की हुई टक्कर, चालक घायल, ट्रक चालक गाड़ी छोड़ हुआ फरार – भारत संपर्क न्यूज़ …| *प्रियंवदा सिंह जूदेव बनी राज्य महिला आयोग की सदस्य, मुख्यमंत्री विष्णुदेव…- भारत संपर्क