संग्रहण केंद्र बनाने की तैयारी में प्रशासन! किसी भी मिलर्स…- भारत संपर्क

0

संग्रहण केंद्र बनाने की तैयारी में प्रशासन! किसी भी मिलर्स के साथ नहीं हुआ अनुबंध

कोरबा। खरीदी केंद्रों में धान की बोरियां धीरे-धीरे बढ़ रही है। दिसंबर के पहले हफ्ते से किसान बड़ी संख्या में धान की बोरियां लेकर पहुंचेंगे। इस स्थिति में धान का उठाव जरूरी होगा मगर अभी तक जिला प्रशासन की ओर से किसी भी मिलर्स के साथ अनुबंध नहीं हुआ है। इसे लेकर प्रशासन परेशान है। चर्चा है कि विभाग की ओर से जल्द ही उरगा क्षेत्र में एक संग्रहण केंद्र बनाया जाएगा। यहां सोसाइटियों से धान की बोरियों को लाकर रखा जाएगा और यही से मिलर्स अनुबंध होने के बाद धान दिया जाएगा। जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 55 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में अब तक 67 हजार 199.60 क्विंटल गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है। इधर समय के साथ खरीदी केंद्रों पर धान लेकर पहुंचने वाले किसानों की संख्या में वृद्धि हो रही है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। इससे किसानों खुश हैं। हालांकि अभी प्रति क्विंटल धान बेचने पर किसानों को 2300 रुपए मिल रहा है। शेष राशि का भुगतान प्रदेश सरकार अलग से करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त, पैसा…- भारत संपर्क| Virat Kohli: विराट कोहली नहीं खेलना चाहते? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने घुमाय… – भारत संपर्क| दशहरे से पहले Viral हुआ भड़के रावण का ये Video, देखकर आप भी कहेंगे ‘बात तो सही है’!| ड्रोन से यूरोपीय देशों में हड़कंप, बंद करने पड़े एयरपोर्ट, क्या रूस का हाथ? – भारत संपर्क| Delhi Police Constable Bharti 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 12वीं…