कॉफी प्वाइंट में असामाजिक तत्वों ने की तोडफ़ोड़, तोडफ़ोड़ करने…- भारत संपर्क

0

कॉफी प्वाइंट में असामाजिक तत्वों ने की तोडफ़ोड़, तोडफ़ोड़ करने वालों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

कोरबा। वनमंडल कोरबा अंतर्गत कॉफी प्वाइंट में कुछ अराजक तत्वों द्वारा गुरुवार-शुक्रवार की दरयानी रात करीब दो बजे तोडफ़ोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। यहां दरवाजे, खिड़कियों को तोडक़र नुकसान पहुंचाने के साथ ही छत पर मौजूद फर्नीचर के सामानों को भी तोडफ़ोड़ किया गया। आरोपियों की तलाश को लेकर कॉफी प्वाइंट बेरियर में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। फुटेज के आधार पर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल अभी किसी भी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बालको थानांतर्गत कॉफी प्वाइंट को पर्यटन स्थल के रूप में वन विभाग द्वारा विकसित किया गया है। यहां लोग प्रकृति का नजारा देखने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। कुछ लोग रात में भी यहां पहुंचते हैं। गुरुवार देर रात यहां करीब 10-12 युवक पहुंचे थे। रात करीब 2 बजे युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करते देख यहां तैनात कर्मचारी सरवन यादव ने युवकों को हंगामा करने से मना किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। इससे डरकर यहां तैनात चार कर्मचारी अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद युवकों ने तोडफ़ोड़ कर संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और भाग निकले। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार होकर यहां पहुंचे थे। शुक्रवार की सुबह मामले की रिपोर्ट बालको थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जलती गाड़ियां, सील बॉर्डर और बेखौफ Gen-Z… नेपाल की खौफनाक तस्वीरें बयां करती TV9 की… – भारत संपर्क| IND vs UAE Playing 11: यूएई के खिलाफ भारत का हैरान करने वाला फैसला, संजू सै… – भारत संपर्क| बेटी पराई नहीं! 2 दिन पड़ा रहा पिता का शव, किसी ने देखा तक नहीं, शिल्पी ने … – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक…- भारत संपर्क| आधार सत्यापन से बड़े पैमाने पर फर्जी राशन कार्ड हुए रद्द, बिहार में डिजिटल…