सौंदर्यीकरण के नाम पर ले ली एक तालाब की जान- भारत संपर्क

0

सौंदर्यीकरण के नाम पर ले ली एक तालाब की जान

कोरबा। भूमिगत जल का संकट पूरी दुनियां में है और इससे भारत भी अछूता नही है। चेन्नई जहाँ घोषित रूप से भूमिगत जल विहीन शहर है, वही बैंगलोर में भी भूमिगत जल समाप्ति की कगार पर है। वर्षा जल को जमीन के अंदर रिचार्ज करने में तालाबों की महत्वपूर्ण भूमिका है। परन्तु अवैध कब्जा और शहरीकरण के कारण वर्षा जल को संरक्षित नही कर पा रहे है। कोरबा के अनेक तालाब अब विलुप्त हो गए हैं। शहर के मध्य शारदा विहार में एक काफी बड़ा तालाब है, जिसे मुडादाई तालाब कहा जाता है। इस तालाब के चारों तरफ आवासीय कॉलोनी व अपार्टमेंट बने हुए है। तीन चार साल पहले तक यह लबालब भरा रहता था, परंतु इसे निगम की नजर लग गई। सौंदर्यीकरण के नाम पर निगम ने कई करोड़ों की परियोजना बनाई पर वह काम पूरा तो हुआ नही बल्कि तालाब में पानी का जो स्रोत था उस नाले को ही बंद कर दिया गया। पूर्व में शहर का पानी नाले के माध्यम से तालाब में भरा रहता था। अब बारिश के पानी से तालाब में एक दो महीने बहुत थोड़ा पानी रहता है। बाकी समय यह सूखा पड़ा रहता है। तालाब में चूंकि अब कैचमेंट ही नही है इसलिए बारिश के पानी से इसका भरना सम्भव नही है। तालाब के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि चूंकि अब भूमिगत जल रिचार्ज नही हो रहा इसलिये आने वाले समय मे इस क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन होना तय है। उनका कहना है कि निगम तत्काल इस तालाब को पुनर्जीवित करने का प्रयास करे और इस धरोहर को संरक्षित करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Salman khan Ganesh Utsav: सलमान खान के घर गणपति उत्सव की धूम, माता-पिता के साथ… – भारत संपर्क| फैक्ट्री में ऐसे बनती है शीशे की जार, VIDEO देख नहीं होगा यकीन| *जिले से 204 श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीरामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए रवाना…- भारत संपर्क| Lasith Malinga Birthday: बस मैकेनिक के बेटे ने IPL में कमाए 50 करोड़, झटके … – भारत संपर्क| मां-बाप ने ही कर दिया ‘अनाथ’, नवजात को कपड़े में लेपटकर खेत में फेंका; आखिर… – भारत संपर्क