कोल कर्मियों के वेतन में अधिकतम 3 हजार तक बढ़ोत्तरी, मंहगाई…- भारत संपर्क
कोल कर्मियों के वेतन में अधिकतम 3 हजार तक बढ़ोत्तरी, मंहगाई भत्ता में किया गया 2.20 प्रतिशत का इजाफा
कोरबा। कोयलाकर्मियों को दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक 20.01फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होगा। कोयला कंपनी में महंगाई भत्ते में पिछली तिमाही के मुकाबले 2.20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। कोल इंडिया के महाप्रबंधक ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार महंगाई भत्ते में 2.20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। एक आकलन के अनुसार न्यूनतम 255 रुपए और अधिकतम 3000 की बढ़ोतरी पिछली तिमाही से हो सकती है। हालांकि यूनियन के नेता इससे सहमत नहीं है। उनका कहना है कि महंगाई की रफ्तार को देखते हुए महंगाई भत्ता अधिक होनी चाहिए। यूनियनों ने महंगाई दर का लेखा-जोखा करने वाले फार्मूले पर सवाल उठाते हुए इसमें संशोधन करने की मांग की है। विभिन्न मजदूर संगठनों की ओर से लगातार महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग की जा रही थी। यह अलग बात है कि कोल् इंडिया में रेगुलर कर्मचारियों की संख्या दिन – प्रतिदिन घट रही है। नई नियुक्तियां लगभग नहीं के बराबर हो रही है। यह बात जरूर है कि कोल इंडिया में उत्पादन का ग्राफ बढ़ा है, लेकिन यह सब आउटसोर्स कंपनियों के भरोसे हो रहा है।