बच्ची से बेड टच का आरोपी गिरफ्तार- भारत संपर्क

0

बच्ची से बेड टच का आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 54 साल के एक बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची के साथ अनैतिक कृत्य किया है। घटना 23 जून को हुई थी, जब आरोपी संजीव गुप्ता बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने घर आकर अपनी मां को बताया कि अंकल ने उसके साथ बैड टच किया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है, और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी संजीव गुप्ता आलू-प्याज बेचने का काम करता है और पीडि़ता के घर अक्सर आता-जाता था। अतिरिक्त पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां ने उसे गुड टच-बैड टच के बारे में सिखाया था, जिसके कारण बच्ची ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बच्ची को न्याय दिलाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WI vs AUS: इस खिलाड़ी के पापा, चाचा, दादा, भाई… सबने खेला क्रिकेट, पहली ब… – भारत संपर्क| चेतना अभियान के तहत अवैध शराब जब्त, महिला गिरफ्तार — भारत संपर्क| लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए करते रहेंगे काम- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी – भारत संपर्क न्यूज़ …| ट्रंप ने फिर ने किया भारत-पाक युद्ध रुकवाने का दावा, कांग्रेस बोली- 18वीं बार – भारत संपर्क| The Traitors: उर्फी जावेद की बहन डॉली का सूफी मोतीवाला पर फूटा गुस्सा, कहा… – भारत संपर्क