पर्यावरण दिवस पर बंगाली समाज आनंद संघ के महिला मंडल द्वारा…- भारत संपर्क

0
पर्यावरण दिवस पर बंगाली समाज आनंद संघ के महिला मंडल द्वारा…- भारत संपर्क

बिलासपुर, 5 जून 2025

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बंगाली समाज आनंद संघ के महिला मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक सफल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोनी, बिलासपुर के परिसर में आयोजित हुआ।

इस आयोजन में चिकित्सा संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ Dr. B.P. Singh (मेडिकल सुपरिटेंडेंट), Dr. Ramnesh Murti (डीन, CIMS), Dr. Bajrang Lal Bansal (कार्डियोलॉजिस्ट, S.S.H. CIMS कोनी) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उनके साथ-साथ अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

बंगाली समाज की ओर से Sujit Mitra (उपाध्यक्ष, CBA, मोंपका), डॉ. श्रीमती चंदना मित्रा (प्राचार्य, नवीन संगीत महाविद्यालय), जयंती सरकार, सपना जना, शारदा, सृष्टि दास और जयंती विश्वास ने इस अभियान में भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर अस्पताल परिसर में फूलदार, फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि यह एक सतत प्रयास है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए। डॉ. बी.पी. सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाना नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है।”

महिला मंडल की सदस्याओं ने विशेष रूप से इस आयोजन को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने स्वयं वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दर्शाया और लोगों को भी इसमें भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा यह संकल्प लिया गया कि लगाए गए पौधों की देखभाल नियमित रूप से की जाएगी।

इस पुनीत कार्य के लिए बंगाली समाज आनंद संघ के महिला मंडल की सराहना की जा रही है और यह आयोजन समाज के अन्य वर्गों के लिए भी एक प्रेरणा बन गया है।


Post Views: 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Friendship Day 2025: मेरे लिए तू….फ्रेंडशिप डे पर बेस्ट फ्रेंड यूं करें विश,…| राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बजा रायगढ़ का डंका, नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में दो अवार्ड… – भारत संपर्क न्यूज़ …| WhatsApp Call Reminder: व्हाट्सऐप पर अब कोई कॉल नहीं होगी मिस – भारत संपर्क| Mahavatar Narasimha ने किया सबकी नाक में दम, बजट से 12 गुना ज्यादा कमाकर इस… – भारत संपर्क| मरे हुए सूअर सुलझा रहे हत्या की गुत्थी, कहां और कैसे किया जा रहा है ये? – भारत संपर्क