जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में नाग निकलने से मचा हड़कंप- भारत संपर्क

0

जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में नाग निकलने से मचा हड़कंप

कोरबा। जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में उस समय लोगों के हाथ-पैर फूल गए जब लोगों को एक जोर की फुफकार सुनाई दी। लोगों को यह समझते देरी नहीं लगी की वह सांप है। जैसे-तैसे हिम्मत कर के लोगों ने पास जाकर देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। एक किनारे 5 फिट का विशालकाय कोबरा सांप बैठा हुआ था। जिसके बाद काम कर रहे लोगों ने डॉ.झलारिया को बताया। फिर इसकी जानकारी बिना देरी किए डॉ झलारिया के द्वारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया। सारथी ने बालको क्षेत्र में होने की बात कही और तब तक उस पर नजऱ रखने की बात कही फिर थोड़ी देर बाद जिला अस्पताल परिसर पहुंच कर भीड़ को दूर किया और फन फैलाए बैठे कोबरा (नाग) को बड़ी सावधानी से रेस्क्यु कर डिब्बे में बंद किया तब जाकर आस पास के लोगों ने राहत की सांस ली। कोबरा को जंगल में छोड़ दिया गया।वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी का जिला अस्पताल के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम और डॉक्टर झलारिया ने विशेष रूप से धन्यवाद किया। साथ ही डॉक्टर झलारिया ने आम जनों ने अनुरोध किया कि जब भी सर्प दंश हो जिला अस्पताल पहुंचे, सर्प दंश होने पर झाड़ फूंक न करवाए बल्की जिला अस्पताल में उचित व्यवस्था होने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PBKS vs DC Result: दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ खत्म किया IPL 2025, पंजाब … – भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *big breaking jashpur:- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के लिपिक प्रदीप कुजूर को…- भारत संपर्क| Ikkis: वो खत आया और… Maddocck की नई फिल्म का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी भारत… – भारत संपर्क| Minimalist लाइफस्टाइल क्या होती है? ये कैसे लाइफ को बेहतर बनाने में करती है…