सडक़ हादसे में बाइक सवार की गई जान- भारत संपर्क

0

सडक़ हादसे में बाइक सवार की गई जान

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग के टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को हुई है। बताया जा रहा है कि ढोढतराई निवासी अक्षय कुमार (25 वर्ष) अपने जीजा मंगल सिंह के साथ मजदूरी के लिए गया हुआ था। दोनों बाइक पर सवार होकर वापस रामपुर लौट रहे थे।कोरबा-चांपा मार्ग के भैसमा टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक सवार दोनों सडक़ पर गिर गए। अक्षय के सिर पर गंभीर चोटें आई। वहीं मंगल भी गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। वहीं मंगल सिंह गंभीर रुप से घायल है। मंगल का अस्पताल में इलाज जारी है। अक्षय के मौत के बाद मामले मर्ग कायम कर जांच की जा रही हैं। घटना को अंजाम देने वाले कार चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अक्षय का दो साल पहले ही विवाह हुआ था। घर में वह बड़ा था। परिवार में वही कमाने वाला मुख्य सदस्य था। घटना के बाद से परिवार का रो-रोककर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कच्चे मकानों की दीवार ही नहीं टूटी..मुसीबते भी टूट कर खुशियों को कर रही पक्का – भारत संपर्क न्यूज़ …| गूगल करा रहा फ्री में AI कोर्स, घर बैठे कर सकते हैं पढ़ाई, सर्टिफिकेट भी मिलेगा| जान्हवी कपूर के फैशन सेंस पर फिदा हुए फैंस, लेटेस्ट फोटोशूट ने उड़ाए सबके होश – भारत संपर्क| पैरों की बदबू से छुटकारा दिलाने के टिप्स, ये नेचुरल चीजें आएंगी काम| *जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी, केन्द्र सरकार और राज्य सरकार…- भारत संपर्क