Raigarh News: निगम अंतर्गत होटल, हॉस्पिटल, बैंक के बिल्डिंग का…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: निगम अंतर्गत होटल, हॉस्पिटल, बैंक के बिल्डिंग का…- भारत संपर्क

नाप जोख के आधार पर जमा करना होगा टैक्स …निगम के इंजीनियर सहित राजस्व शाखा के अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित 

रायगढ़। बुधवार को निगम अंतर्गत चार संस्थाओं का नाप जोख किया गया। निगम प्रशासन द्वारा शहर के बड़े संस्थानों से संपत्तिकर वसूली और नए सिरे से टैक्स फिक्सेसन का कार्य लगातार किया जा रहा है।

निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन बुधवार को सुबह और शाम दो अलग क्षेत्रों में नाप जोख का कार्य किया गया। सुबह के समय कबीर चौक स्थित सुश्री होटल से नाप जोख शुरू हुआ। सबसे पहले सुश्री होटल का नाप जोख किया गया। इसके बाद होटल के बगल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बिल्डिंग की लंबाई चौड़ाई नापी गई। इसी तरह थोड़ा सा और आगे ग्रामीण बैंक के बिल्डिंग का भी नाप जोख किया गया। इसके बाद राजप्रिय हॉस्पिटल के बिल्डिंग, पार्किंग स्पेस और संपूर्ण परिसर की लंबाई चौड़ाई नापी गई। सभी संस्थानों द्वारा स्व विवरण के आधार संपत्ति कर जमा किया जा रहा था।

इन संस्थानों को अब नए नाप जोख के आधार पर संपत्ति कर जमा करना होगा। इसी तरह दोपहर के समय भगवानपुर स्थित किया शो रूम की बिल्डिंग, पार्किंग और ओपन स्पेस का नाप जोख किया गया। किया शो रूम के संचालक द्वारा भी स्व विवरण के आधार संपत्ति कर जमा किया जा रहा था। अब नए सिरे से हुए नाप जोख के आधार पर टैक्स जमा करना होगा। इस तरह बुधवार को चार संस्थानों का नए सिरे से नाप जोख किया गया। इसमें बताया गया की स्व विवरण से नए सिरे से हुए नाप जोख में भिन्नता होती है, तो इन संचालकों से अंतर की राशि पेनल्टी सहित जमा कराई जाएगी। कार्यवाही के दौरान निगम के इंजीनियर सहित राजस्व शाखा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सुधारना चाहता है चीन, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने दिया… – भारत संपर्क| 9 साल की भांजी की हत्या… फिर संदूक में छिपा दी लाश, राजस्थान में मामा बना…| Faisal Khan: फैसल खान ने खोले परिवार के राज! मां की बहन से शादी करने के लिए… – भारत संपर्क| युवराज सिंह को भुवनेश्वर कुमार ने किया बोल्ड, शर्मा जी के बेटे ने 165 के स्… – भारत संपर्क| Viral Video: ‘मुझसे शादी क्यों की?’ अमेरिकी महिला ने भारतीय पति से पूछा, जवाब ने जीता…