हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोकुल नगर के मंदिर में भगवान जगन्नाथ की…- भारत संपर्क

0

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोकुल नगर के मंदिर में भगवान जगन्नाथ की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, पुरी ओडि़सा से आए पुजारियों ने विधि-विधान से किया पूजन, भव्य कलश यात्रा के साथ समारोह का हुआ शुभारंभ

कोरबा। नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 31 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोकुल नगर स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 10 मई को भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भ्राता बलभद्र और भगिनी सुभद्रा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्ति को ओडि़सा से लाया गया है। ओडि़सा पुरी से आए पुजारी संजय नंद शर्मा के सानिध्य में विधि- विधान के साथ पूजा संपन्न कराई गई। इसके एक दिन पूर्व 9 मई को मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकली गई, जिसमें कॉलोनी की महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। सभी पूजन कार्यक्रम बालेश्वर पुरी ओडि़सा से आए पुजारी संजय नंद शर्मा, सुधांशु शेखर नंदा, मुकेश कुमार पाठक व वृंदावन से आए भागवत कथा प्रवक्ता आशुतोष कृष्णा ने सम्पन्न कराया। पूजन के बाद भोग प्रसाद का वितरण किया गया। कालोनी के सभी सदस्यों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। आयोजन में हाउसिंग बोर्ड कालोनी के सभी सदस्यों ने बढ़-चढक़र अपनी भागीदारी निभाई।इसके पूर्व हनुमान जयंती के दिन 23 अप्रैल को मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हनुमान जी की मूर्ति की भी प्राण-प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान से कराई गई। इस दौरान सभी कालोनी वासियों ने अपनी भागीदारी निभाई।मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रदेश के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कालोनीवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: बंदर को भगाने में बंदे को लगा 11000V का झटका, फिर हुआ ऐसा चमत्कार, जिसकी…| Honey Singh: सड़क पर बैठे गरीब बच्चों के लिए हनी सिंह ने रोक दी गाड़ी, बाहर… – भारत संपर्क| Sarangarh News: पिता की अंतिम इच्छा; बेटी निभाए अंतिम संस्कार, सारंगढ़ की बेटी बनी… – भारत संपर्क न्यूज़ …| 5 मैचों में सिर्फ 64 रन… पाकिस्तान के खिलाफ कभी नहीं चलता ये भारतीय बल्ले… – भारत संपर्क| शेख हसीना के कार्यकर्ताओं का न्यूयॉर्क में बवाल, यूनुस के मंत्री पर पत्थर और अंडे से… – भारत संपर्क