स्थानांतरण के बाद भी भारमुक्त नहीं होने वाले अधिकारियों की…- भारत संपर्क

0

स्थानांतरण के बाद भी भारमुक्त नहीं होने वाले अधिकारियों की मांगी गई जानकारी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनपद सीईओ से किया जवाब तलब

कोरबा। स्थानांतरण के बाद भी कई अधिकारी और कर्मचारी भारमुक्त नहीं हुए हैं। ऐसे अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी राज्य शासन को भेजी जाएगी। इसे लेकर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनपद सीईओ से भारमुक्त नहीं होने वाले अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी तलब की है। शासकीय सेवकों के पदस्थापना, स्थानांतरण के फलस्वरूप नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में पालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने कराने कहा गया है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनपद सीईओ को जानकारी उपलब्ध कराने निर्देशित किया है। विभाग अंतर्गत पदस्थ संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त, परियोजना अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी, विकास विस्तार अधिकारी एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके बाद भी कई अधिकारी भारमुक्त नहीं हुए हैं। तत्संबंध में भारमुक्त नहीं होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र “अ” एवं “ब”में चाही गई है। जिसे प्रतिवेदन राज्य कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPPSC RO/ARO Exam: प्रदेश के 2382 केंद्रों पर आरओ-एआरओ परीक्षा आज, सुरक्षा के…| 915 करोड़ छापे फिर भी पछतावा… ब्लॉकबस्टर फिल्म थी एनिमल, फिर संदीप रेड्डी… – भारत संपर्क| फेसबुक पर विदेशी लड़की से की फ्रेंडशिप, फिर गंवा बैठा 10 लाख रुपये… जानें… – भारत संपर्क| राबड़ी उपाध्यक्ष, जगदानंद का प्रमोशन, शिवानंद तिवारी की छुट्टी… RJD चीफ…| रायगढ़ में खाद गोदाम में चोरी, किसान परेशान, पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस – भारत संपर्क न्यूज़ …