*विकासखंड स्तरीय कांसाबेल में महिला खेल प्रतियोगिता और युवा महोत्सव का…- भारत संपर्क

0
*विकासखंड स्तरीय कांसाबेल में महिला खेल प्रतियोगिता और युवा महोत्सव का…- भारत संपर्क

 

कांसाबेल। विकासखंड स्तरीय कांसाबेल में आयोजित महिला खेल प्रतियोगिता एवं युवा महोत्सव का समापन कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मान. श्री सालिक साय जी, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अ. ज.जा. मोर्चा, उपस्थित हुए। श्री सालिक साय जी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है, जिससे हर क्षेत्र में समृद्धि आ रही है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को खेलों में अपनी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास भी होता है।

कार्यक्रम में श्री गणेश जैन जी, मण्डल अध्यक्ष कांसाबेल, श्री आलोक सारथी जी, मण्डल महामंत्री, श्री भूषण वैष्णव जी, केशव पाण्डेय, घनश्याम अग्रवाल, रामबिलास राम, अटल बिहारी साय, सांतनु गर्ग, अंशु जैन, अरविन्द स्वर्णकार सहित शा. कन्या शाला व स्व. आ. शाला के प्राचार्य, शिक्षक गण व शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस आयोजन में कांसाबेल ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए, जिसमें महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। युवा महोत्सव के दौरान युवा कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।

समापन समारोह के दौरान सभी विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार दिए गए और उनका हौसला बढ़ाया गया। इस आयोजन ने कांसाबेल क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार किया और उनके खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा दिया।

मुख्य अतिथि श्री सालिक साय जी ने कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी होते रहेंगे, ताकि युवाओं और महिलाओं को अपनी क्षमता साबित करने का अधिक अवसर मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मेरी हत्या हुई तो अखिलेश यादव होंगे जिम्मेदार…पूजा पाल ने सपा पर फोड़ा ले… – भारत संपर्क| वोट चोरी से PM बने ‘मोदी’, लालटेन राज में दुर्दशाग्रस्त था राज्य…पढ़ें,…| Success Story IFS Shreyak Garg: एमबीबीएस किया, 35वीं रैंक से क्रैक किया UPSC,…| बांग्लादेश ने पाकिस्तान के लिए बिछाया रेड कार्पेट, 13 साल बाद ढाका पहुंचे विदेश… – भारत संपर्क| वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया अग्र विभूति पुरस्कार से होंगे सम्मानित – भारत संपर्क न्यूज़ …