जिला पंचायत परिसर में गंदगी का अंबार, स्वच्छ भारत अभियान पर…- भारत संपर्क

0

जिला पंचायत परिसर में गंदगी का अंबार, स्वच्छ भारत अभियान पर लग रहा पलीता

कोरबा। प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के प्रयास किया जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दूसरी ओर कलेक्टर परिसर स्थित जिला पंचायत कार्यालय के पीछे ही गंदगी का ढेर लगा हुआ है। लंबे समय से कचरे की सफाई नहीं हुई है। जिला पंचायत के अधिकारी भी इसे लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अधिकारी ही स्वच्छ भारत अभियान पर पलीता लगाने पर आमदा हैं। जिला पंचायत की बिल्डिंग के पीछे में गंदगी का आलम है। यह कचरा जिले के अधिकारियों को आते जाते हुए रोड के किनारे साफ नजर आता है। फिर भी किसी को साफ सफाई की परवाह नहीं है। यहां स्वच्छ भारत मिशन का मखौल उड़ाया जा रहा है। जिस रोड किनारे में यह कचरा है, वहां से प्रमुख विभाग के अधिकारी जैसे कि वाणिज्यकर, उद्योग विभाग, जिला शिक्षा विभाग, नापतोल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं उपभोक्ता फोरम से संबंधित लोग आते जाते रहते हैं। फिर भी किसी को कोई ध्यान नहीं है। बताया जा रहा है कि कोई भी शासकीय कार्यक्रम होता है तो जिला पंचायत बिल्डिंग के पीछे ही लाकर डंप कर दिया जा रहा है। यह दुर्भाग्य की बात है यहां कचरा पेटी तक नसीब नहीं है।जिन अधिकारियों पर स्वच्छता अभियान को फलीभूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है वही गंदगी फैलाने में लगे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छेड़ोगे तो छोड़ूंगा नहीं…बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर टेस्ट से पहले दी टीम इं… – भारत संपर्क| *big breaking jashpur:- ग्राहक सेवा केंद्र में हुए लूट व गोली कांड का…- भारत संपर्क| सीएम योगी ने मिलने की इच्छा जताई थी तो मैं चला गया… मुख्यमंत्री से मुलाका… – भारत संपर्क| SIR के विरोध में काले कपड़े में पहुंचे विपक्ष के नेता, लेकिन सफेद कुर्ते…| नगर निगम एवं जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया डेंगू संक्रमण चिन्हांकित वार्ड का… – भारत संपर्क न्यूज़ …