कलकत्ता मे आयोजित राष्ट्रीय भारत संस्कृति उत्सव में संदीप को…- भारत संपर्क

0

कलकत्ता मे आयोजित राष्ट्रीय भारत संस्कृति उत्सव में संदीप को मिला प्रथम स्थान, विदेश में होने वाले प्रतियोगिता मे होंगे शामिल

 

कोरबा भारत संस्कृति उत्सव 2024 का 17वां ऑल इंडिया क्लासिकल नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता कोलकाता के ब्लाइंड स्कूल ग्राउंड बेहला में आयोजित किया गया।प्रतियोगिता में 22 राज्य के 7000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हिंदुस्तान आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी ग्लोबल कम्पटीशन एंड फेस्टिवल ऑफ़ इंडियन आर्ट एंड कल्चर के द्वारा 16 साल से यह आयोजन किया जा रहा है। इस सोसाइटी में पदम विभूषण पंडित हरिराम चौरसिया, पदम विभूषण सितारा देवी, पदम विभूषण विश्व मोहन भट्ट, पदम विभूषण अनूप जलोटा, पदम श्री नलिनी अस्थाना, विदुषी हायमंती शुक्ला ,तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, गज़ल गायक पंकज उधास एक्सक्यूटिव कमेटी के सदस्य है। 17 वें राष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत के इस प्रतियोगिता में भजन चित्रगंधा सोलो केटेगरी में संदीप शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें समापन समारोह मे विशिष्ठ अतिथि प्रख्यात लेखिका श्रीमती देवजनी बासु कुमार ने प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संदीप शर्मा ने सीनियर केटेगरी मे भजन प्रतियोगिता मे बेहतरीन भजन की प्रस्तुति देकर का जजों का दिल जीत लिया। अब वे विदेशी में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यातायात जागरूकता पर आज शाम 7 बजे SSP रजनेश सिंह फेसबुक पर…- भारत संपर्क| वन मंत्री केदार कश्यप का राजकिशोर नगर बजरंग चौक पर हुआ आतिशी…- भारत संपर्क| VIDEO: रोके नहीं रुके आंसू… 17 साल के आयुष म्हात्रे ने किसे रुला दिया? – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में किडनी मरीजों को बड़ी राहत – भारत संपर्क न्यूज़ …| Jio Plan: 91 रुपए में 28 दिनों की वैलिडिटी, जियो का ये प्लान है पैसा वसूल – भारत संपर्क