*विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे गये फलदार वृक्ष,लिया संरक्षित करने का…- भारत संपर्क

0
*विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे गये फलदार वृक्ष,लिया संरक्षित करने का…- भारत संपर्क

कोतबा:-विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय दिवस है। हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला यह संयुक्त राष्ट्र दिवस दुनिया भर के लाखों लोगों को हमारे ग्रह की सुरक्षा और पुनर्स्थापना के साझा मिशन में साथ लाता है, सरकारों, व्यवसायों, समुदायों और व्यक्तियों को स्थायी परिवर्तन लाने के लिए सशक्त बनाता है।
गुरुवार को नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीम ने नगर के मंडी प्रांगण,गोठान में विभिन्न प्रकार के फलदार और औसधीय पौधे रोपकर उनके संरक्षण का शपथ लिया.इस दौरान नगर के उपाध्यक्ष पति सुनील शर्मा,सीएमओ टीआर यादव,पार्षद जयशंकर झांप, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों के साथ कर्मचारी गण शामिल हुये. उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करते हुये बस स्टैंड में सफाई अभियान चलाया.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में स्वच्छता, पौधरोपण अभियान चलाए गए। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने एवं स्वच्छता का संदेश देने को लेकर गुरुवार विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर फैले कचरे को एकत्रित कर नगर पंचायत की मदद से उसका निस्तारण किया गया। अभियान में मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। गुरुवार को आयोजित अभियान में सीएमओ टीआर यादव ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी संस्थानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की सहभागिता इस दिशा में अति आवश्यक है।

उपाध्यक्ष पति सुनील शर्मा ने कहा कि आम लोगों से सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे कूड़ा-करकट ना फैलाने व स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। सफाई अभियान के दौरान विशेष रूप से प्लास्टिक कचरे, कांच की बोतलों और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल वस्तुओं को अलग-अलग करके एकत्र किया गया और उसका निस्तारण कराया गया।
पर्यावरण दिवस पर ‘हर घर मां के नाम एक पेड़ और ‘प्राण वायु अभियान को अपनाने की अपील ने जनमानस को भावनात्मक रूप से जोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| 3 सरकारी नौकरी छोड़ी, फिर बने डिप्टी SP… कौन हैं गौरव उपाध्याय, जो चुने ग… – भारत संपर्क| बिहार में कला-संस्कृति विभाग के पदाधिकारियों का ट्रेनिंग प्रोग्राम खत्म,…| IND vs ENG: खुद पैर की उंगली काटने वाला था ये खिलाड़ी, वजह है बेहद चौंकाने … – भारत संपर्क| जब आमिर खान ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई हैट्रिक, दुनियाभर से छाप लिए थे 3420 करोड़… – भारत संपर्क