सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चों का अश्लील वीडियो अपलोड करने…- भारत संपर्क

0
सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चों का अश्लील वीडियो अपलोड करने…- भारत संपर्क

कोटा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़), – कोटा थाना पुलिस ने साइबर अपराध के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजीत कुमार उर्फ सोनू रात्रे, पिता स्वर्गीय राज कुमार रात्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लोकबंद, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को चेतना अभियान के तहत अंजाम दिया गया, जिसमें सभी प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एन.सी.आर.बी. (नई दिल्ली) द्वारा साइबर टीप लाइन के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और गूगल पर महिला एवं बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड किए गए थे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, कोटा, श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के निर्देशन में साइबर सेल बिलासपुर की मदद से आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा गया।

आरोपी को धारा 67(बी) आईटी एक्ट एवं 15(2) पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे तथा आरक्षक भोप साहू (1056) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि साइबर अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Post Views: 12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Microsoft के सर्वर पर साइबर हमला,100 से ज्यादा सरकारी ऑर्गेनाइजेशन बने शिकार – भारत संपर्क| गर्मी और मानसून में शिलाजीत खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें| Sarangarh News: प्राकृतिक सौंदर्य की आभा गोमर्डा अभ्यारण्य- माड़ोसिल्ली जलप्रपात मन… – भारत संपर्क न्यूज़ …| पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से मिले अजय देवगन? जानें वायरल फोटो का सच – भारत संपर्क| लड़की ने अपने पसंद से किया निकाह… सरेआम मार दी गोली, जोड़े की मौत – भारत संपर्क