तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद और बापू नगर में हथियार लहराते…- भारत संपर्क

0
तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद और बापू नगर में हथियार लहराते…- भारत संपर्क

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव और नगर निगम चुनाव के मद्दे नजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस को पता चला कि लाल खदान महमंद के पास गणेश पासी नाम का बदमाश लोहे का चापड़ लेकर हंगामा मचा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चापड़ बरामद कर लिया। गणेश पासी लाल खदान बाजार पारा का रहने वाला है। इसी तरह पुलिस को यह सूचना भी मिली थी कि बापूनगर तोरवा में राहुल चौहान नाम का बदमाश चाकू लेकर हंगामा मचा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और बापूनगर में रहने वाले राहुल चौहान को चाकू के साथ धर दबोचा। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।


Post Views: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये 5 तरह की कोल्ड कॉफी पी हैं आपने? घर पर इस तरह बनाएं कैफे स्टाइल| चंद्रपुर में बनेगा 50 बेड का आधुनिक हॉस्पिटल, चंद्रहासिनी मंदिर ट्रस्ट ने लिया निर्णय – भारत संपर्क न्यूज़ …| क्या थाईलैंड और कंबोडिया के बीच होगा सीजफायर? कल मलेशिया में होगी बैठक – भारत संपर्क| एनिमल छोड़िए…7 साल पहले ही थिएटर्स में रणबीर कपूर के नाम का आया था तूफान,… – भारत संपर्क| कोरी डेम में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की सख्ती, शराब…- भारत संपर्क