पर्यटन स्थल कोरी डेम में लूटपाट करने वाले फरार आरोपियों को…- भारत संपर्क

0
पर्यटन स्थल कोरी डेम में लूटपाट करने वाले फरार आरोपियों को…- भारत संपर्क

बिलासपुर, 20 जून 2025।
पर्यटन स्थल कोरी डेम में लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। उक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई, जिसमें गुंडा तत्वों एवं फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए थे।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 04 अप्रैल 2025 को एक प्रार्थी द्वारा थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह कोरी डेम घूमने गया था, जहां तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 2 मोबाइल फोन एवं ₹1500 नकद लूट लिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 280/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया।

प्रारंभिक कार्रवाई में एक आरोपी मनीष कुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य दो आरोपी फरार चल रहे थे। निरंतर छापामारी व निगरानी के बाद दिनांक 20 जून 2025 को पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी निम्नलिखित हैं:

  1. भरत यादव, पिता झुमुक लाल यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम कुंवारीमुड़ा, थाना कोटा।
  2. श्याम लाल ध्रुव, पिता हीरा लाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी बोईर खोली, थाना कोटा।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस सफलता में निरीक्षक श्री तोप सिंह नवरंग, आरक्षक रामलाल सोनवानी (842), खेमंत पल (1330), दीप सिंह कवर (1136) एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। समस्त टीम को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा प्रदान की गई है।

पुलिस का यह त्वरित एवं प्रभावशाली एक्शन अपराधियों के मन में कानून का भय स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीतिक द्वेष के तहत बिना जांच किए कराया गया एफआईआर: बद्री…- भारत संपर्क| सूरजपुर जिले से 12 हाथियों की हुई एंट्री, 26 हाथी सफोदा बीट…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: 2 चौके- 5 छक्के… अफगानी बल्लेबाज ने तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक… – भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी…- भारत संपर्क| रायगढ़ में एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, बैठक में सुखा नशा… – भारत संपर्क न्यूज़ …