माइकी साउथ माइनिंग कंपनी को सौंपा गया कटघोरा लिथियम ब्लॉक का…- भारत संपर्क

0



माइकी साउथ माइनिंग कंपनी को सौंपा गया कटघोरा लिथियम ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस

कोरबा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंत्रालय महानदी भवन में खनिज विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, अन्वेषण कार्यों, तकनीकी नवाचारों और राजस्व उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान कटघोरा लिथियम ब्लॉक के कंपोजिट लाइसेंस अनुबंध दस्तावेज और 4 लौह अयस्क ब्लॉक्स के प्रीफर्ड बिडर आदेश सफल बोलीदाताओं को प्रदान किए। इसके साथ ही टिन खनिज के 3 भौमिकी प्रतिवेदन ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन के लिए भारत सरकार के कोयला मंत्रालय को सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा भारत का पहला लिथियम ब्लॉक ई-नीलामी के माध्यम से कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में माइकी साउथ माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को 76.05 प्रतिशत की उच्चतम बोली के साथ आवंटित किया गया है।

Loading






Previous articleजिला पंचायत में स्थाई समितियों का किया गया गठन
Next articleलोन जमा करने बना रहे थे दबाव, 3 एजेंट गिरफ्तार

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जूता चुराई की रस्म में 10 हजार की जिद पर विवाद… लड़की वालों ने बारात को ब… – भारत संपर्क| बिहार में फ्रंटफुट पर खेलेगी कांग्रेस, तेजस्वी को दिल्ली बुलाकर दिए संकेत| छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी – भारत संपर्क न्यूज़ …| मुकेश अंबानी का बड़ा दिल, करोड़ों लोगों को 50 दिन तक फ्री मिलेगी ये सर्विस – भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस की जरूरत खत्म,…- भारत संपर्क