पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक मरकाम, कुआं धंसने के…- भारत संपर्क

0

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विधायक मरकाम, कुआं धंसने के मामले में लापता ग्रामीणों की चल रही तलाश

कोरबा। जिले के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा व कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चौकी क्षेत्र के ग्राम बनवार में हुए दर्दनाक हादसा के पीड़ित परिवारजनों से तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने घर जाकर मुलाकात की। परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी लेते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने मौके पर उपस्थित पोड़ी एसडीएम टीआर भारद्वाज से भी मिलकर रेस्क्यू कार्य प्रगति की जानकारी ली और वे यहां काफी देर तक ठहरे भी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम भी साथ में थे। गांव के निवासी 65 वर्षीय छेदूराम श्रीवास पिता अलख राम, उनकी पत्नी कंचन बाई 55 वर्ष और पुत्र गोविंद राम 30 वर्ष सोमवार रात अपने घर के कुआँ के मलबे में समा कर लापता हो गए। मंगलवार सुबह इनके नजर नहीं आने और कुआँ तथा आसपास की जमीन धंसे होने से अनहोनी की आशंका पर जटगा पुलिस चौकी में सूचना दी गई। गुम इंसान का प्रकरण दर्ज कर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने राज्य आपदा प्रबंधन की टीम को तलब कर जेसीबी व अन्य संसाधनों की मदद से मलबा निकलवाने व दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास प्रारम्भ कराया। हादसे की सूचना पर कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी घटनास्थल पहुंचे और जायजा एवं जानकारी ली। कुआँ के आसपास का एरिया बड़े पैमाने पर धंस गया है जिससे माना जा रहा है कि रिसाव की वजह से कुआँ भी चपेट में गया।
बॉक्स
खेत गिरवी रख खुदवाया था कुआं
परिजन के बताए अनुसार खेती- किसानी आय का प्रमुख जरिया है। खेत के साथ-साथ घरेलू जरूरतों के लिए पानी की आपूर्ति करने उसने कुआँ खुदवाया था। इसके लिए अपने 2 एकड़ खेत को डेढ़ लाख रुपए में गिरवी रख दिया। परिवार कुआँ से पानी निकालने के लिए टुल्लू पम्प का उपयोग करता था। सोमवार रात को बारिश में पम्प जल न जाए, इस कारण से पम्प निकालने का कार्य के दौरान आसपास की जमीन धंसने से कुआँ का भी बड़ा हिस्सा धंस गया,साथ ही पति-पत्नी व पुत्र कुआँ में समा गए। ग्रामीणों के अनुसार एक दिन पहले ही पास की जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस गया और दूसरे दिन यह घटना हो गई। जमीन क्यों धंसी,यह गहन जांच का विषय है। घटना के बाद से गांव में भय मिश्रित सनसनी व्याप्त है।

बॉक्स
दो शव किए गए बरामद

जिले में भारी बारिश के कारण कुआं धंसने से मलबे में दबे 2 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। एक की तलाश जारी है। 25 फीट गहराई में शव मिले हैं। पिता की लाश निकाल ली गई है। वहीं दूसरे शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बनवार गांव में 29 जुलाई की सुबह हादसा हुआ। पति-पत्नी और उनका बेटा मोटर पंप निकालने की कोशिश कर रहे थे तभी अचानक कुआं धंस गया। मलबे में तीनों दब गए। घटना के बाद रात ढाई बजे तक एस डी आर एफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन बारिश होने और मिट्टी धंसने के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। सुबह से फिर रेस्क्यू चलाया शुरू किया गया। कुएं के पैरेलल में खुदाई की जा रही है।कुएं के आसपास का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से धंस गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मैं धोनी से ज्यादा मेहनत करता हूं…. AB डिविलियर्स का चौंकाने वाला बयान, V… – भारत संपर्क| फिल्म “महावतार नरसिंह” का सम्मोहनथियेटर बने मंदिर — भारत संपर्क| Salman Khan Movie: जब 17 साल की लड़की के साथ 53 साल के सलमान खान ने किया रोमांस,… – भारत संपर्क| कानपुर में बढ़ा यमुना का जलस्तर, गांवों में घुसा पानी, अरहर-मक्का की फसलों … – भारत संपर्क| भ्रम फैलाने की कोशिश, उनके पास आखिर 2-2 EPIC नंबर कैसे, तेजस्वी के दावे पर…