ऑपेरशन की भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से की…- भारत संपर्क

0
ऑपेरशन की भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से की…- भारत संपर्क

रायपुर 07 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के विरुद्ध जारी मुठभेड़ के विषय में अधिकारियों से अपडेट लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ऑपेरशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।

बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन श्री विवेकानंद सिन्हा उपस्थित थे।


Post Views: 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सूरजपुर जिले से 12 हाथियों की हुई एंट्री, 26 हाथी सफोदा बीट…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: 2 चौके- 5 छक्के… अफगानी बल्लेबाज ने तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक… – भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी…- भारत संपर्क| रायगढ़ में एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, बैठक में सुखा नशा… – भारत संपर्क न्यूज़ …| अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, 30 लीटर महुआ शराब जब्त — भारत संपर्क