सिरगिट्टी क्षेत्र में चाकू लेकर दहशत फैलाने वाला दहशतगर्द…- भारत संपर्क

0
सिरगिट्टी क्षेत्र में चाकू लेकर दहशत फैलाने वाला दहशतगर्द…- भारत संपर्क

बिलासपुर। सिरगिटटी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा इलाके में राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहे एक युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 2 जून 2025 को सिरगिटटी पुलिस द्वारा क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शारदा फ्लोर कंपनी, तिफरा के पास एक व्यक्ति के पास धारदार चाकू है, जो आने-जाने वाले राहगीरों को डराने और धमकाने का प्रयास कर रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन्स) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिटटी किशोर केवट के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी चाकू लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल सफीर पिता स्व. अब्दुल सलाम उम्र 32 वर्ष, निवासी बलराम सिंह प्लॉट, यदुनंदन नगर, तिफरा, थाना सिरगिटटी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 297/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूरे घटनाक्रम में सिरगिटटी पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी से एक संभावित गंभीर वारदात टल गई। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय रही।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एशिया कप 2025 को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, सामने आया ये अपडेट – भारत संपर्क| पर्यावरण को लेकर ICJ का ऐतिहासिक फैसला, दुनिया भर की सरकारों की बढ़ सकती है चिंता – भारत संपर्क| UP: ट्रेनी महिला सिपाहियों के हंगामे का असर! 2 IPS पर एक्शन, एक को किया सस्… – भारत संपर्क| बिहार चुनाव बहिष्कार पर मंथन: RJD ने कांग्रेस के जरिये INDIA गठबंधन को भेजा…| महिलाओं के अकाउंट में आएंगे 2100 रुपए, इस राज्य सरकार ने कर…- भारत संपर्क