नहर किनारे मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, चरित्र शंका के…- भारत संपर्क

0
नहर किनारे मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, चरित्र शंका के…- भारत संपर्क

खमतराई तीन पुलिया के आगे आशाबंद रोड के पास नहर किरणें बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। उसके शरीर पर खास चोट के निशान नहीं थे लेकिन बारीकी से जांच करने पर उसके गले के पास कुछ निशान मिले। पुलिस को संदेह था कि उसकी हत्या की गई है लेकिन असली परेशानी थी उसकी पहचान की। क्योंकि शुरुआत में महिला की शिनाख्त नहीं हुई।

इधर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला घोटकर करने की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू की। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की पहचान बंगाली पारा सरकंडा निवासी दुर्गा उर्फ ऐश्वर्या खैरवार के रूप में हुई। पुलिस जल्द ही उसके पति संतोष खैरवार की तलाश में बंगाली पारा गली न 4 पहुंच गई। एक पुराने से मकान में दोनों पति-पत्नी रहते थे लेकिन घटना के बाद से संतोष खैरवार फरार था। इससे पुलिस का संदेह उस पर और गहरा गया। पुलिस ने संतोष खैरवार की तलाश शुरू की तो पता चला कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम एमरसाही में उसका पैतृक निवास है। पुलिस वहां पहुंची तो संतोष खैरवार उनके हाथ लग गया। पूछताछ में संतोष ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

संतोष ने बताया कि दुर्गा उर्फ ऐश्वर्या अक्सर अपने फूफा के साथ मोबाइल पर बातचीत करती थी। पति ने उसके फूफा के साथ मोबाइल पर बातचीत करने को मना किया था। संतोष को शक था कि उसकी पत्नी का फूफा के साथ अवैध संबंध है, लेकिन पत्नी मान नहीं रही थी। इसलिए योजना बद्ध तरीके से 12 मार्च की रात करीब एक बजे वह अपनी पत्नी को शौच कराने के बहाने खमतराई नहर के पास ले गया, जहां मौका पाकर गमछा से उसका गला घोट दिया। वही झाड़ियो में उसके शव को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने हत्यारे पति के पास से घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 44 वर्ष के संतोष कुमार खैरवार को गिरफ्तार कर लिया है जो मूलत एमेरसाहि मस्तूरी का रहने वाला है जो वर्तमान में बंगाली पारा गली नंबर 4 में पत्नी के साथ रह रहा था।


Post Views: 17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WPL 2025: मुंबई इंडियंस पर करोड़ों की बारिश, दिल्ली को भी मिला इनाम, जानिए … – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के टाटीडांड में सनातन समाज के अनुष्ठान में हुए शामिल,… – भारत संपर्क न्यूज़ …| नाखूनों से होली का रंग छुड़ाने में मदद करेंगे ये सिंपल टिप्स एंड ट्रिक्स, आप भी…| The Diplomat के बाद कुछ मजेदार खोज में हैं जॉन अब्राहम, इस एक्टर के साथ करना… – भारत संपर्क| तेजतर्रार और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अप्रोच वाले SP…- भारत संपर्क