सर्वमंगला कनवेरी अंडरब्रिज बनकर तैयार, आवागमन शुरू होने से…- भारत संपर्क

0

सर्वमंगला कनवेरी अंडरब्रिज बनकर तैयार, आवागमन शुरू होने से मिली राहत

कोरबा। उरगा से सीधे सर्वमंगला की ओर होते कुसमुंडा पहुंचने वाली रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। कोरबा शहर को छोड़ यह रेल लाइन शहर के बाहर कुदुरमाल से सीधे हसदेव नदी को पार कर किनारे किनारे सर्वमंगला होते हुए कुसमुंडा तक पहुंच रही है। कई स्थानों पर बड़े बड़े ब्रिज का काम चल रहा है। इसी कड़ी में सर्वमंगला कनवेरी सडक़ मार्ग पर रेल लाइन को गुजारने के लिए बनने वाला अंडर ब्रिज का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसके बाद इस अंडर ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। ब्रिज के नहीं बने होने से वाहनों को खड़ी चढ़ाई का सामना करना पड़ रहा था, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा कई कई बार आंदोलन किए गए। परिणामस्वरूप यह अंडर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: इसे कहते हैं ‘इंस्टेंट कर्मा’! लोगों को भिगोते हुए निकली कार, फिर जो हुआ| ICC Rankings: स्मृति मंधाना अब नहीं रहीं वर्ल्ड नंबर 1, दो साल बाद वापसी कर… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को 41 करोड़ 81 लाख की सौगात,12 सड़कों…- भारत संपर्क| एक ही गांव में दो दिन में दो युवाओं ने की आत्महत्या, गांव…- भारत संपर्क| लड़के से लड़की बने गौरव अरोड़ा का CID के एसीपी ने तोड़ा था दिल! किससे हुआ था… – भारत संपर्क