इमलीछापर चौक पर जलभराव से आवागमन में परेशानी, पानी निकासी के…- भारत संपर्क

0

इमलीछापर चौक पर जलभराव से आवागमन में परेशानी, पानी निकासी के अभाव में बारिश होते ही समस्या हो जाती है निर्मित

कोरबा। कुसमुंडा इमलीछापर चौक के पास पानी निकासी के लिए नाली नहीं होने के कारण सडक़ में पानी का जमाव होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। एक ओर ओवरब्रिज के लिए स्ट्रक्चर बना कर छोड़ दिया गया है। ओवरब्रिज का काम भी अधूरा पड़ा हुआ है। बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने के कारण पैदल राहगीरों को यहां से निकलने में भारी परेशानी होती है। दोपहिया और चारपहिया वाहन भी सडक़ पर पानी अधिक होने के कारण बीच में ही बंद हो जा रहे हैं। यह समस्या हर साल बारिश के मौसम में बनती है। इसके बाद भी प्रशासन इस समस्या के निराकरण को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। कुसमुंडा रोड पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश के दो फिट तक पानी भर जाता है। ऐसे में वाहन चालकों को यहां से वाहन निकालने में भारी परेशानी होती है। अचानक पहिए फंस जाने के कारण वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालक सडक़ के गड्ढों में अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। बारिश का पानी भरे रहने से लोगों को गड्ढे का अंदाजा नहीं हो पाता जिस कारण छोटे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर यातायात का काफी दबाव रहता है। कोयला लोड भारी वाहनों के साथ ही कोरबा की आने और कुसमुंडा, दीपका, गेवरा सहित अन्य क्षेत्र में जाने इस मार्ग का उपयोग किया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खिचड़ी या करी ही नहीं मूंग दाल से बनाई जा सकती हैं कई टेस्टी चीजें, नोट करें ये…| News9 Global Summit में बोले सुनील शेट्टी- विराट का संन्यास बड़ा नुकसान, रा… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की निर्देश पर बगिया और बंदरचुआं स्कूलों के…- भारत संपर्क| प्रधानमंत्री जनमन योजना से फुलेश्वर के पक्के मकान का सपना हुआ सच – भारत संपर्क न्यूज़ …| जब विलेन बनकर छा गए थे संजय दत्त, ऋतिक-प्रियंका की फिल्म ने जमकर छापे थे नोट – भारत संपर्क