अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई…- भारत संपर्क

0

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मृत्यु

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरी मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम एक हादसा हो गया। वही हादसे में गंभीर घायल उक्त युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जिसकी पहचान अनूप दुबे के रूप में की गई है। उसके बड़े भाई अजय दुबे ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल मर्चुरी पहुंचकर पहचान की। जानकारी के अनुसार बालको मुख्य पर सोमवार की शाम एक युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। राहगीरों की नजर पड़ने पर डायल 112 के माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां सिर और हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर उनके परिजन द्वारा उसकी पहचान अनूप दुबे के रूप में कर बताया की मृतक 26 वर्षीय अनूप दुबे मूलत दर्री जमनीपाली के ग्राम सेमीपाली का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई अजय दुबे ने बताया कि अनूप शाम 4 बजे घूमने के लिए निकला था। जहां काफी रात होने के बाद उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह एक फोन आया कि उसके भाई दुर्घटना में घायल हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक ड्राइवर था और एक निजी वाहन चलाया करता था। वह बालको कब कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा है। यह परिजनों के भी समझ से परे है।जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जांच के लिए संबंधित थाने को भेजा जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिंकू सिंह शतक के बाद फ्लॉप, टीम को मिली करारी हार, 9 छक्के जड़कर इस कप्तान… – भारत संपर्क| Ganesh Chaturthi 2025: इन 5 अलग-अलग तरीकों से बनाएं बप्पा के फेवरेट मोदक, नोट…| तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी, रायपुर के…- भारत संपर्क| एक छोटी सी गलती और वीजा हो जाएगा रद्द….अमेरिका में पढ़ रहे पाकिस्तानी छात्रों में… – भारत संपर्क| परसाई स्मृति पर प्रलेस और प्रेस क्लब का आयोजन — भारत संपर्क