नहाने गए मासूम की डूबने से मौत- भारत संपर्क
नहाने गए मासूम की डूबने से मौत
कोरबा। लेमरू थाना के डिंडासराई गांव में 4 साल के बालक आर्यन सिंह पिता भगत सिंह की आज सुबह जल समाधि हो गई। वह नहाने के लिए तालाब में गया हुआ था और तभी गहराई वाले स्थान पर पहुंचने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत प्रयास किया और बालक को निकाला। स्थानीय अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मामले में मर्ग कायम किया गया है।