प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 2 मृतकों के परिजनों के…- भारत संपर्क

0

प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 2 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की गई सहायता राशि, आरबीसी 6-4 के तहत कुल 8 लाख रुपए की राशि हुई स्वीकृत

कोरबा। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 2 मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए की क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत की है। संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के प्रतिवेदन पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति के रूप में 2 प्रकरणों में कुल 8 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त प्रकरणों में कटघोरा के स्याहीमुड़ी निवासी कोमल मझवार की आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक की पत्नी जानकी मझवार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार कोरबा के पाढ़ीमार, बालकोनगर निवासी शिवप्रसाद रोहिदास के तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उक्त प्रकरण में मृतक की पत्नी सुख बाई को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संजीव गोयनका से बिना हाथ मिलाए जा रहे थे केएल राहुल, उसके बाद गजब ही हो गया… – भारत संपर्क| बाल श्रम के विरुद्ध कड़ा एक्शन: डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए प्रदेशव्यापी छापेमारी अभियान के निर्देश – भारत संपर्क न्यूज़ …| राहुल की बपौती, अखिलेश की जागीर अब जनता ने छीनी… अयोध्या से गरजे मौर्य – भारत संपर्क| बिहार: वक्फ कानून को लेकर मंत्री जमा खान का भारी विरोध, लोगों ने कार में…| गर्मी में रिफ्रेशिंग ब्लास्ट के लिए बनाकर पिएं अलग-अलग राज्यों के ये 7 शरबत