विश्व जल दिवस पर होगा अरपा नदी की सफाई का महाअभियान — भारत संपर्क

0
विश्व जल दिवस पर होगा अरपा नदी की सफाई का महाअभियान — भारत संपर्क

बिलासपुर। 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर नगर निगम बिलासपुर द्वारा अरपा उत्थान महाअभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत अरपा नदी की सफाई की जाएगी। इस अभियान में 2500 से अधिक लोग श्रमदान कर नदी को स्वच्छ बनाने में सहयोग करेंगे।

नगर निगम ने शहरवासियों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की है। अभियान में शासकीय कर्मचारी, रेलवे व एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

मोदी के आगमन से पहले स्वच्छता पर विशेष ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित बिलासपुर दौरे को देखते हुए नगर निगम द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अरपा नदी सफाई महाअभियान का आयोजन किया गया है।

मशीनों का भी होगा उपयोग, वाटर हार्वेस्टिंग पर जागरूकता

नगर निगम अन्य विभागों के सहयोग से विशेष मशीनरी का उपयोग करेगा, जिससे नदी में मौजूद गंदगी और कचरा तेजी से हटाया जा सके। साथ ही, जल संकट को देखते हुए लोगों को वाटर हार्वेस्टिंग और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

शनिचरी रपटा और रामसेतु मार्ग से होगी शुरुआत

यह अभियान शनिवार सुबह 6 बजे से रामसेतु मार्ग और शनिचरी रपटा पुल के पास से शुरू होगा। इसमें आम जनता की भागीदारी से स्वच्छता का बड़ा संदेश दिया जाएगा।


Post Views: 10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमीन विवाद में भाई ने बहाया भाई का खून- भारत संपर्क| भटपल्ली में जल जीवन मिशन से साकार हुआ हर-घर जल का सपना – भारत संपर्क न्यूज़ …| इंग्लैंड में बनने वाली खास गेंदों को घर ले गया था टीम इंडिया का ये बल्लेबाज… – भारत संपर्क| रणबीर ‘राम’, तो आमिर ‘कृष्ण’… वो 7 एक्टर्स, जो भगवान बन तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड!… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे…- भारत संपर्क