गिरफ्तार सटोरियों से पैनल संचालन के लिए उपयोग किये जाने वाले…- भारत संपर्क

0

गिरफ्तार सटोरियों से पैनल संचालन के लिए उपयोग किये जाने वाले कुल 142 बैंक खातों की हुई जानकारी, मनी ट्रेल का किया जा रहा विश्लेषण

कोरबा। कोरबा पुलिस से सट्टा पर व्यापक कार्रवाई की थी। गिरफ्तार सटोरियों से पैनल संचालन के लिए उपयोग किये जाने वाले कुल 142 बैंक खातों की जानकारी हुई है। बैंक खातों में जमा राशियों को होल्ड / फ्रीज कराने हेतु विधिवत् कार्यवाही किया गया है। पुलिस के द्वारा अलग-अलग बैंकों के 142 खातों को फ्रीज किया गया है, जिसमे 40 लाख रूपये को होल्ड कराया गया। सटोरियों के विभिन्न बैंक खातों मे लगभग 140 करोड़ से अधिक का लेनदेन पाया गया। कोरबा पुलिस ने नागरिकों से यह की है कि अपना बैंक खाता एटीएम एवं पासबुक को किसी भरोसे एवं अनजान को किराए पर ना दे। आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने / खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर पुलिस के द्वारा सट्टा संचालन करने वाले एवं उसके साथियों को पकड़ा गया है। पकड़ने के पश्चात पुलिस एवं साइबर सेल के द्वारा सटोरियों के बैंक खातों का विश्लेषण किया गया। विश्लेषण में यह पाया गया की सटोरियों के विभिन्न बैंक खातों को लोगों के द्वारा किराए पर उपलब्ध कराया जाता था। जिस पर सटोरियों के द्वारा उसे बैंक खातों का गलत तरीके से पैसे का लेनदेन किया जा रहा था। उन सब 142 विभिन्न बैंक खातों को साइबर सेल एवं पुलिस के द्वारा उन सभी बैंक खातों की जानकारी बैंकों से प्राप्त कर उसमें विश्लेषण किया गया। उन सभी बैंक खातों में लगभग 140 करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ था एवं उन सभी बैंक खातों को फ्रिज कराया गया उन सभी बैंक खातों में लगभग 40 लाख रुपए को पुलिस के द्वारा होल्ड कराया गया। टीम के द्वारा खातों का बारीकी से विश्लेषण अभी और किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मूसलाधार बारिश के बीच छाता लेकर सड़क में धरने में बैठ गए बगीचा वासी,जशपुर…- भारत संपर्क| हुस्न का बिछाया ऐसा जाल, दिल दे बैठे दो युवक… फिर पहले निखत, फिर उर्वशी ब… – भारत संपर्क| Ganesh Chaturthi 2025: बेसन नहीं… गणेश चतुर्थी पर बनाएं मखाना और मूंग दाल के…| ईरान ने कहा- हमने कई देशों में वेपन फैक्ट्री बनाई, समय आने पर खुलासा करेंगे – भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा — भारत संपर्क