संचालकों और हितग्राहियों की बढ़ी परेशानी, नई ई-पॉस मशीन से…- भारत संपर्क

0

संचालकों और हितग्राहियों की बढ़ी परेशानी, नई ई-पॉस मशीन से खाद्यान्न वितरण बना झमेला

कोरबा। शासन ने 3 माह का चावल एक साथ वितरण की घोषणा की है। नई ई-पॉस मशीन से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। नई मशीन से काफी कम हितग्राहियों को खाद्यान्न का वितरण हो पा रहा है। जिसकी वजह से सुबह 6 बजे से लाइन लगानी पड़ रही है।
नई ई-पॉस मशीन ने पीडीएस संचालकों और हितग्राहियों की परेशानी बढ़ा दी है। पुरानी मशीन की अपेक्षा नई मशीन धीमी गति से काम कर रही है। इसकी वजह से दिनभर में 40 से 50 हितग्राहियों को ही राशन वितरण हो पा रहा है। इसी गति से प्रक्रिया चली तो सभी हितग्राहियों को समय पर राशन वितरण का काम पूरा होना मुश्किल होगा। जिले में तीन लाख 14 हजार से अधिक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार हैं। इन्हें सरकार द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से सस्ते दाम पर चावल, शक्कर, चना वितरण किया जाता है। इसके लिए जिले में शासकीय उचित मूल्य की 553 दुकानें संचालित हैं। शासन ने इस माह से नई-पॉस मशीन से राशन वितरण प्रणाली की प्रक्रिया शुरू की है। यह मशीन आवाज के माध्यम से दुकान संचालक और हितग्राहियों को आगे की प्रक्रिया के बारे में बताती है। हालांकि यह सुविधाजनक है, लेकिन इससे राशन वितरण प्रक्रिया में देरी हो रही है। वह भी ऐसे समय में जब तीन माह का राशन एकसाथ वितरण किया जा रहा है। इसके लिए हितग्राहियों को ई-पॉस मशीन पर छह बार थंब लगाना पड़ रहा है। इसकी वजह से प्रत्येक दुकानों से एक दिन काफी कम हितग्राहियों को ही राशन वितरण की प्रक्रिया पूरी हो रही है। इसके इंतजार में पीछे खड़े हितग्राही परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुराने मशीन से एक दिन में जरूरत पडऩे पर लगभग 200 से अधिक हितग्राहियों को राशन वितरण किया जा सकता था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Aamrapali Dubey Bhojpuri Movie: मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, साड़ी पहने… – भारत संपर्क| ब्रेकिंग……CG: मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की…- भारत संपर्क| गले से छाती तक फैल गया था थायरॉयड, सिर्फ 30 परसेंट हार्ट कर रहा था पंप, डॉक… – भारत संपर्क| अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो आरोपी पकड़े गए — भारत संपर्क| *बड़ी सौगात:– ग्रामीणों की वर्षों मांग हुई पूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…- भारत संपर्क