6 ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा का अपराध दर्ज- भारत संपर्क

0

6 ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा का अपराध दर्ज

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना में एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है।महिला की रिपोर्ट पर उसके पति आयुष अग्रवाल, ससुर रविदत्त अग्रवाल, सास कविता अग्रवाल, चाचा ससुर प्रकाश अग्रवाल, चाची सास सीमा अग्रवाल, ननद श्रद्धा अग्रवाल पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया गया है।बताया गया है कि महाराष्ट्र की गोंदिया की रहने वाली रितु अग्रवाल की शादी बांकीमोंगरा में रहने वाले आयुष अग्रवाल के साथ 2001 में हुई थी। रितु का आरोप है कि उससे अपने मायके से घर लेने के नाम पर पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने पैसे लाने के लिए दबाव डाला। रूपए नहीं देने पर ससुराल में प्रताडि़त किया गया। उसके साथ मारपीट की घटना भी हुई। उसे वापस मायके भेज दिया गया। एक साल बाद जब वह बांकीमोंगरा अपने ससुराल लौटी तो वहां रखने से इनकार कर दिया। इसके अलावा रितु ने ससुराल पक्ष पर और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में पति सहित 6 लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सभी बंधकों की रिहाई और तुरंत युद्धविराम… UNSC में भारत ने बताया गाजा पर समाधान,… – भारत संपर्क| रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल ने किया भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, नव निर्वाचित… – भारत संपर्क न्यूज़ …| School Assembly News: PM मोदी ब्रिटेन और मालदीव के दौरे पर, ऐसे ही अपडेट के साथ…| 32 दिनों में फिल्म पूरी, 21 साल पहले सलमान खान और अक्षय कुमार ने जब किया कमाल,… – भारत संपर्क| Khatu Shyam Prasad : खाटू जी के प्रसाद में खाई जाने वाली ये चीज सेहत को पहुंचाती…