पाली महोत्सव का समापन समारोह 8 को, बतौर मुख्य अतिथि शामिल…- भारत संपर्क

0

पाली महोत्सव का समापन समारोह 8 को, बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

कोरबा। जिला प्रशासन द्वारा पाली महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया है। महाशिवरात्रि पर्व एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को होने पर जिला प्रशासन द्वारा पाली महोत्सव का आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने की थीम पर रखा गया है। 8 मार्च को समारोह का समापन होगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्रम, उद्योग व वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे। पाली महोत्सव समापन समारोह 8 मार्च सायं : 05.30 बजे आयोजित है। विशिष्ट अतिथियों में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, शिवकला कंवर अध्यक्ष जिला पंचायत, दुलेश्वरी सिदार अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली, उमेश चन्द्रा अध्यक्ष नगर पंचायत पाली, सत्यनारायण पैकरा सरंपच ग्राम पंचायत केराझरिया शामिल रहेंगे।8 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शाम 6 बजे से छालीबुड गायक अनुराग शर्मा और छालीबुड अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा शमां बांधेंगे। रात्रि 7.30 बजे से मोनाली ठाकुर बॉलीवुड सिंगर, स्थानीय कलाकार मोरध्वज यादव, इशिता कश्यप, नंदलाल
अनिल नागवंशी अपना जलवा बिखेरेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोक पर्व पोला पर आदर्श युवा मंच द्वारा बैल दौड़ एवं…- भारत संपर्क| VIDEO: ये तो गजब हो गया…इतना उच्च कोटि का एक्सीडेंट आपने कभी नहीं देखा होगा!| *कलेक्टर ने पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश में किया परिर्वतन, 30 अगस्त के स्थान…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: संजू सैमसन बाहर, वरुण चक्रवर्ती पर भी खतरा, अजिंक्य रहाणे ने… – भारत संपर्क| Akshara Singh Latest Photos: थोड़ा दर्द, थोड़ा ग्लैम… भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा… – भारत संपर्क