Indian Railways Cancelled Trains: चक्रधरपुर में नवंबर से मेगा ब्लाक छह ट्रेनें कैंसल, दो का बदलेगा रूट
झारखंड में लगने वाले मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनें होंगी प्रभावित। – प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 13 दिसंबर 2026 को रद
- तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर 2026 को
- रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर 2026 को
, रायपुर। झारखंड के चक्रधरपुर मंडल के सीनी-राजखरसावां सेक्शन में ट्रैक नवीनीकरण के लिए 24 नवंबर से 15 जनवरी तक हर मंगलवार और शुक्रवार मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके चलते छह ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर रद रहेंगी, जबकि कलिंग उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसल
- टाटानगर-इतवारी : नवंबर (24, 27), दिसंबर में नौ दिन और जनवरी (1, 5, 8, 12, 15)।
- नांदेड़-सांतरागाछी : 23 व 30 नवंबर, दिसंबर के सभी रविवार और जनवरी (4, 11)।
- सांतरागाछी-नांदेड़ : 25 नवंबर, दिसंबर (2, 9, 16, 23, 30) और जनवरी (6, 13)।
- सांतरागाछी-पुणे हमसफर : 21 व 28 नवंबर, दिसंबर के प्रत्येक शनिवार और जनवरी (2, 9)।
- पुणे-सांतरागाछी हमसफर: 23 व 30 नवंबर, दिसंबर के सभी रविवार और जनवरी (4, 11)।
- हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17006) : 13 दिसंबर 2026 को रद।
- तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस (17433) : 7 और 14 दिसंबर 2026 को।
- रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434) : 10 और 17 दिसंबर 2026 को।
- वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321) : 11 दिसंबर 2026 को।
- जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस (17322) : 14 दिसंबर 2026 को।
यह भी पढ़ें- एमपी-पूर्वोत्तर के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! रानी कमलापति-अगरतला ट्रेन अब चलेगी नियमित, बदला नंबर
Leave a Reply