आगजनी के फरार आरोपी प्रेम प्रजापति गिरफ्तार — भारत संपर्क

0
आगजनी के फरार आरोपी प्रेम प्रजापति गिरफ्तार — भारत संपर्क

बिलासपुर, 31 मई 2025 — सिटी कोतवाली पुलिस ने आगजनी और तोड़फोड़ के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी प्रेम प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेम प्रजापति पिता समारु प्रजापति, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुम्हारपारा करबला, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर को सिरगिट्टी क्षेत्र से दबोचा गया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 24 फरवरी 2025 की दरमियानी रात का है जब प्रार्थी पवन नेवदानी, निवासी आर स्कूल कश्यप कॉलोनी, गली नंबर 4, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपियों ने उसकी कार (क्रमांक CG 10 AM 9998, एस क्रॉस) में तोड़फोड़ कर आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इसके साथ ही मोहल्ले के अन्य वाहनों — सुरेश देवांगन के ठेले, तेजस्विनी शुक्ला के एक्टिवा और एक ऑटो — को भी क्षति पहुंचाई गई थी।

घटना के बाद तत्कालीन जांच में एक आरोपी साहिल खटीक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि दूसरा आरोपी प्रेम प्रजापति घटना दिन से ही फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 31 मई को आरोपी को नजरपारा, सिरगिट्टी से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 324(5) एवं 326(च) के तहत अपराध क्रमांक 107/2025 दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


Post Views: 17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एशिया कप 2025 को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, सामने आया ये अपडेट – भारत संपर्क| पर्यावरण को लेकर ICJ का ऐतिहासिक फैसला, दुनिया भर की सरकारों की बढ़ सकती है चिंता – भारत संपर्क| UP: ट्रेनी महिला सिपाहियों के हंगामे का असर! 2 IPS पर एक्शन, एक को किया सस्… – भारत संपर्क| बिहार चुनाव बहिष्कार पर मंथन: RJD ने कांग्रेस के जरिये INDIA गठबंधन को भेजा…| महिलाओं के अकाउंट में आएंगे 2100 रुपए, इस राज्य सरकार ने कर…- भारत संपर्क