मोपका और चिल्हाटी क्षेत्र में किए जा रहे अवैध प्लाटिंग के…- भारत संपर्क

जिला और निगम प्रशासन के आदेश के बाद निगम के अधिकारियों ने मोपका और चिल्हाटी में कई एकड़ में मौजूद अवैध प्लाटिंग पर बुलजोडर चलाया। बनाये गये बाउन्ड्रीवाल और कंक्रीट सड़कों को उखाड़ कर फेंक दिया। कार्रवाई में राजस्व विभाग की टीम भी शामिल हुई। इसके अलावा निगम ने सभी अवैध प्लाटिंग करने वालों को नोटिस भी थमाया।

मोपका और चिल्हाटी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ निगम का बुलडोजर एक बार फिर से चला। कार्रवाई कब तक के सवाल पर निगम अधिकारियों ने कहा कि अभी तो कार्रवाई शुरू हुई है। शासन के आदेशानुसार दिए गए सभी अवैध प्लाटिंग करने वाले माफियायों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुलडोजर भी उसी कार्रवाई का एक पार्ट है।निगम का बुलडोजर लगातार दूसरे दिन मोपका और चिल्हाटी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चला। इस दौरान निगम की टीम ने कई एकड़ जमीन पर फैले अवैध प्लाटिंग कर बनाए गए निर्माण कार्य को हटाया है। निगम अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में सभी अवैध प्लाटिंग और निर्माण कार्य के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। निगम क्षेत्र के मोपका और चिल्हाटी में लगातार दूसरे दिन राजस्व विभाग के साथ अभियान चलाया गया।

तोड़फोड़ निगम अधिकारी ने जानकारी दिया कि कलेक्टर और आयुक्त के निर्देश पर मोपका स्थित कुमारी उमा और एहसानुल हक के खसरा 2508/1 और 2508/2 से अवैध प्लाटिंग को हटाया गया। इस दौरान बुलडोजर से सीसी सड़क को उखाडा गया। अवैध प्लाटिंग के चारो ओर की भूमि में की गई प्रीकास्ट बाऊण्ड्रीवाल को भी ध्वस्त किया गया।

error: Content is protected !!