विश्व पर्यावरण दिवस पर बिलासपुर अपोलो अस्पताल की अभिनव पहल,…- भारत संपर्क

0
विश्व पर्यावरण दिवस पर बिलासपुर अपोलो अस्पताल की अभिनव पहल,…- भारत संपर्क




विश्व पर्यावरण दिवस पर बिलासपुर अपोलो अस्पताल की अभिनव पहल, डिस्चार्ज होने वाले सभी मरीजों को वृक्षारोपण के लिए किया पौधों का वितरण – S Bharat News























बढ़ते तापमान व प्रदूषण ने जहां पर्यावरण को बुरी तरह प्रभावित किया है वही मनुष्यों के लिए भी स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न की है। मनुष्य के स्वास्थ्य समस्याओं के निवारण व उपचार हेतु अग्रणी चिकित्सा संस्थान अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर ने आज “पर्यावरण स्वास्थ्य” की दृष्टिकोण से एक अभिनव प्रयास किया। इस प्रयास में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने अपने हॉस्पिटल से स्वास्थ्य लाभ लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले सभी मरीजों को एक पौधा भेंट देकर घर भेजा l शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाते हुए स्वस्थ पर्यावरण के महत्व को भी समझाया व उपहार में दिए गए पौधे को रोप कर उसकी समुचित देख-रेख हेतु प्रेरित किया।

आज के इस अनूठे प्रयास के द्वारा मरीजों को उनके परिजनों में पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखे जाने का संदेश प्रसारित किया गया। मरीज को स्वयं के स्वास्थ्य के साथ-साथ लगाए गए पौधे का भी समुचित ध्यान रखने की सलाह दी गई जिसे अधिकांश मरीज ने स्वीकारते हुए अस्पताल कर्मचारियों को पौधे के समुचित देखभाल के लिए आश्वस्त कियाl आज के इस प्रयास में प्रबंधन द्वारा 40 मरीजों को पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज और लोगों को जागरूक करने के इस प्रयास की चिकित्सकों में मरीजों के परिजनों ने भी प्रशंसा की।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नशे पर अंकुश लगाएगी रक्षा समिति, शराबबंदी के लिए दीपका पुलिस…- भारत संपर्क| Viral Video: बंदर को भगाने में बंदे को लगा 11000V का झटका, फिर हुआ ऐसा चमत्कार, जिसकी…| Honey Singh: सड़क पर बैठे गरीब बच्चों के लिए हनी सिंह ने रोक दी गाड़ी, बाहर… – भारत संपर्क| Sarangarh News: पिता की अंतिम इच्छा; बेटी निभाए अंतिम संस्कार, सारंगढ़ की बेटी बनी… – भारत संपर्क न्यूज़ …| 5 मैचों में सिर्फ 64 रन… पाकिस्तान के खिलाफ कभी नहीं चलता ये भारतीय बल्ले… – भारत संपर्क