*मुख्यमंत्री के सुशासन में रोशन हो रहा जशपुर, क्रेडा विभाग ने 285 सौलर हाई…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री के सुशासन में रोशन हो रहा जशपुर, क्रेडा विभाग ने 285 सौलर हाई…- भारत संपर्क

 

जशपुर 9 नवंबर 24/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जशपुर जिले में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। चौक चौराहों को सोलर लाइट से रौशन किया जा रहा है। जिसमें कुनकुरी नगर पंचायत के छठ घाट में विभाग द्वारा आठ नग सोलर लाइट लगाया गया है जिससे घाट को रौनक़ बढ़ गई है।

पुरानी बस्ती, कुनकुरी के श्री राज गुप्ता ने बताया कि पहले यहाँ शाम को असमाजिक तत्व‌ लोगों का जमावड़ा रहता था। लोग आने से घबराते थे। साफ़-सफ़ाई भी नहीं था। अब हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शासन काल में इसे सुंदर बनाया जा रहा है। चारो तरफ़ सोलर लाइट लगाने से यह घाट अच्छा बन गया है।

श्री तुलसी नायक लंबे समय से यहाँ टहलने आते हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए विभाग की प्रसंसा की। बताया कि यह घाट पहले से बहुत अच्छा हो गया है।

श्रीमती अनिता देवी ने बताया कि अब लाइट लगने से राहत मिली। अब हम किसी भी समय टहलने जा सकते हैं। साथ ही ज़हरीले जीव से भी राहत मिलेगा।

इसी क्रम में लोरो घाट में भी विभाग द्वारा घाट के टर्निंग पॉइंट में तीन हाई सोलर मास्क लगाया गया है। जिसे लेकर लोरो धाम मंदिर के पुजारी ने श्री राजीव मिश्रा ने बताया कि लाइट लगने से दुर्घटना मे कमी आई है। अब नागरिक सुरक्षित घाट पार कर रहे है। साथ ही घाट में रोशनी होने से वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी

श्री निलेश श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता क्रेडा विभाग ने बताया कि जिले में 285 सोलर हाई मास्क लाइट लगा है। और 10 का कार्य प्रगति पर है। जिसे हम समय समय पर मेंटेनेंस करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar STET 2025: बिहार एसटीईटी एग्जाम का क्या होगा पैटर्न? कितने पूछे जाएंगे…| राज्योत्सव पर वायु सेना का होगा शौर्य प्रदर्शन, अपर मुख्य…- भारत संपर्क| Sunny Leone ने ‘सैयारा’ के डायरेक्टर से की थी ऐसी डिमांड, फिर डेब्यू के लिए 7… – भारत संपर्क| Viral Video: गोलगप्पे के साथ ये क्या कर दिया? 220 रुपये की 6 ‘अतरंगी पानीपुरी’ देख…| रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपटमारी के आरोपी गिरफ्तार –…- भारत संपर्क