JEE Main Result 2025: कौन है वो इकलौती लड़की, जिसने जेईई मेन परीक्षा में हासिल…

0
JEE Main Result 2025: कौन है वो इकलौती लड़की, जिसने जेईई मेन परीक्षा में हासिल…
JEE Main Result 2025: कौन है वो इकलौती लड़की, जिसने जेईई मेन परीक्षा में हासिल किया 100पर्सेंटाइल?

जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)Image Credit source: Getty Images

जेईई मेन सेशन 1 के पेपर 1 की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक किया जा सकता है. इस बार इस परीक्षा में कुल 14 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है. दिलचस्प बात ये है कि टॉपर्स की लिस्ट में सिर्फ एक ही लड़की शामिल है यानी 13 लड़कों और सिर्फ एक लड़की ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. आइए जानते हैं कि आखिर वो लड़की कौन है और कहां की रहने वाली है, जिसने जेईई मेन परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर झंडा गाड़ दिया है.

कितनी लड़कियों ने दी थी परीक्षा?

जेईई मेन सेशन 1 के पेपर 1 परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 4,43,622 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसमें जनरल कैटेगरी की 1,67,790 लड़कियां, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की 45,627 लड़कियां, ओबीसी कैटेगरी की 1,73,668 लड़कियां, एससी कैटेगरी की 42,704 लड़कियां और एसटी कैटेगरी की 13,833 लड़कियां शामिल हैं.

हालांकि परीक्षा में कुल 4,24,810 लड़कियां ही शामिल हुई थीं, जिसमें जनरल कैटेगरी की 1,59,378 लड़कियां, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की 44,762 लड़कियां, ओबीसी कैटेगरी की 1,67,423 लड़कियां, एससी कैटेगरी की 40,282 लड़कियां और एसटी कैटेगरी की 12,965 लड़कियां शामिल हैं.

कौन है 100 पर्सेंटाइल लाने वाली लड़की?

जेईई मेन सेशन 1 के पेपर 1 परीक्षा में जिस इकलौती लड़की ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है, उसका नाम साई मनोग्ना गुथिकोंडा है, जो आंध्र प्रदेश की रहने वाली है. वह जनरल कैटेगरी से आती हैं और 100 पर्सेंटाइल लाने वाले कुल 14 कैंडिडेट्स में 12 कैंडिडेट्स ऐसे हैं, जो जनरल कैटेगरी से आते हैं.

JEE Main Session 1 Result Check Direct Link

टॉपर्स लड़कों की लिस्ट

  • आयुष सिंघल (राजस्थान)
  • कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक)
  • दक्ष (दिल्ली)
  • हर्ष झा (दिल्ली)
  • रजित गुप्ता (राजस्थान)
  • श्रेयल लोहिया (उत्तर प्रदेश)
  • सक्षम जिंदल (राजस्थान)
  • सौरव (उत्तर प्रदेश)
  • विशाद जैन (महाराष्ट्र)
  • अर्नव सिंह (राजस्थान)
  • शिवेन विकास तोषनीवाल (गुजरात)
  • ओम प्रकाश बेहरा (राजस्थान)
  • बानी ब्रता माजी (तेलंगाना)

परीक्षा कब हुई थी?

एनटीए ने जेईई मेन सेशन 1 के पेपर 1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो शिफ्ट में किया था. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक यह परीक्षा हुई थी. वहीं, पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) की परीक्षा का आयोजन 30 जनवरी को दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक किया गया था.

ये भी पढ़ें: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1200 बसें, हर 10 मिनट पर एक चलेगी… महाकुंभ से वापसी के लिए UP रोडवेज का म… – भारत संपर्क| अजब बिहार की गजब बैंक! शख्स की 7 साल पहले हुई मौत, भेजा दिया 1.46 लाख का…| राजिम कुंभ कल्प का भव्य आयोजन 12 से 26 फरवरी तक – भारत संपर्क न्यूज़ …| थ्रिलर और क्राइम फिल्मों को देखकर मेंटल हेल्थ पर होता है बुरा असर? एक्सपर्ट से…| तमाम प्रयासों के बावजूद आधे मतदाता वोट डालने ही नहीं पहुंचे,…- भारत संपर्क