*कालाबजारी बाजारी पर छापामारी: सन्ना में संयुक्त टीम ने 300 बोरी अवैध धान…- भारत संपर्क

0
*कालाबजारी बाजारी पर छापामारी: सन्ना में संयुक्त टीम ने 300 बोरी अवैध धान…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर 18 नवम्बर 2024/कलेक्टर रोहित व्यास ने अन्य राज्यों के अवैध धान की विक्रय व परिवहन एवं अवैध संग्रहण तथा कोचियों एवं बिचौलियों के द्वारा समिति में धान लाकर अन्य किसानों के पंजीयन में धान खपाने आशंका होने पर जांच एवं प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने व सतत निगरानी हेतु टास्क फोर्स का गठन किया है। साथ ही धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान के आवक को रोकने हेतु 21 चेक पोस्ट पर तीन पालियों में अधिकारी एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाए हैं।
इसी कड़ी में अवैध रूप से भंडारित धान के विरुद्ध सन्ना की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई है। ग्रामीणों से अवैध धान भण्डारण की सूचना पर सन्ना तहसीलदार, खाद्व निरीक्षक, आरआई और पटवारी की संयुक्त टीम ने नीलेश कुमार गुप्ता के घर में 300 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। 300 बोरी धान के संबंध में नीलेश कुमार गुप्ता द्वारा कोई भी दस्तावेज पेशन नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*कुनकुरी के कांग्रेसी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील के खिलाफ अग्रवाल समाज का…- भारत संपर्क| लगभग ₹52,000 करोड़ की प्रतिबद्धताओं के साथ बस्तर औद्योगिक और…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: पाकिस्तान का नाम खराब कर दिया… कप्तान सलमान आगा ने मैच से … – भारत संपर्क| कैंपस से मोहल्लों तक चाकूबाज़ी पर लगाम…276 चाकू जब्त, 300…- भारत संपर्क| इजराइल से हमले का बदला नहीं ले पाएगा कतर, अमेरिका ने कर दिया गेम – भारत संपर्क