जर्जर मार्ग पर मिनटों का सफर घंटो में हो रहा तय- भारत संपर्क

0

जर्जर मार्ग पर मिनटों का सफर घंटो में हो रहा तय

कोरबा। जिले में जाम बड़ी समस्या बनी हुई है। कुचैना मार्ग से लेकर घुड़देवा मार्ग की सडक़ जर्जर हालत में है। सबसे अधिक खराब स्थिति कुचैना मोड़ की है।इमलीछापर से लेकर कुचैना मोड़ तक उबड़-खाबड़ सडक़ से लोगों का आवाजाही मुश्किल हो गया। मार्ग पर पुल है। इसकी भी स्थिति खराब है। रेलिंग कई स्थानों से टूटकर गिर चुकी है। मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव रहता है। इससे मार्ग और संकरा हो जाता है। इस कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। गड्ढे बचने के चक्कर में दो वाहनों के बीच टक्कर हो रही है। लोग सडक़ पर गिर रहे हैं। इससे लोगों को चोंटे आ रही है। इससे लोगों क्षेत्र के लोगों को सडक़ जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। जब मार्ग का मरम्मतीकरण नहीं हो जाता तब तक लोगों को आवागमन के दौरान परेशानियों से जूझना पड़ेगा। मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को दुर्घटना की आशंका का भय बना रहता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अबूझमाड़ अब नहीं रहेगा अबूझ – भारत संपर्क न्यूज़ …| खुदकुशी का ड्रामा, कर्ज से बचने की चाल! अयोध्या में मिला गुरुग्राम का IT मै… – भारत संपर्क| बिहार: NMCH के मेडिसिन वार्ड का विस्तार, मंगल पांडेय बोले- मरीजों को बेड की…| *पूरी से माता विमला, माता लक्ष्मी सहित भगवान जगन्नाथ का नीलचक्र…- भारत संपर्क| DTU में विदेशी स्टूडेंट्स के लिए शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया, 8 जून तक करना होगा…