ज्येष्ठ माह प्रारंभ, भीषण गर्मी का दौर होगा शुरू- भारत संपर्क

0

ज्येष्ठ माह प्रारंभ, भीषण गर्मी का दौर होगा शुरू

कोरबा। पिछले दिनों तेज हवा के साथ हुई जमकर बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई। लेकिन उमस से भी लोग बेहाल हो गए। बदलते समयचक्र के साथ शुक्रवार से ज्येष्ठ माह शुरू हो गया है। इसके साथ भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस माह को अन्य माह से काफी कठिन माना गया है। ज्येष्ठ माह में जहां भीषण गर्मी का वातावरण निर्मित होगा, वहीं इस माह में कई पर्व भी मनाए जाएंगे। मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ बैशाख माह का समापन गुरुवार को हुआ। इसके साथ ही शुक्रवार से ज्येष्ठ माह प्रारंभ हो गया, जो 22 जून तक चलेगा। ऐसी मान्यताएं हैं कि ज्येष्ठ माह अन्य माह की अपेक्षा काफी कठिन होता है। इस माह में गर्मी प्रचंड रूप में होती है। वर्तमान में मौसम को देखते हुए ज्येष्ठ माह में भीषण गर्मी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ज्ञात हो कि बैशाख माह में गर्मी प्रचंड रूप से थी, तापमान 43 डिग्री तक जा पहुंचा था। हालांकि इस माह बीच-बीच में आसमान में बदली और बारिश का भी दौर रहा, बावजूद इसके भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा। जून में जयंती और पर्व भी मनाए जाएंगे इस माह में कई जयंती, व्रत, पर्व भी मनाए जाएंगे। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 9 जून को महाराणा प्रताप जयंती, 17 जून को बकरीद ईदुल जुहा सहित अन्य पर्व व जयंती मनाए जाएंगे। इधर अंचल के किसान अक्ती पर्व के साथ ही किसानी का प्रारंभिक कार्य शुरू कर देते है, लेकिन ज्येष्ठ माह में किसानी कार्य की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी जाती है। किसानों का ऐसा मानना है कि नौतपा के दौरान जितनी अधिक गर्मी होगी, उतनी ही बेहतर बारिश होने की संभावना रहती है।
बॉक्स
नौतपा की हुई शुरूआत
नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो गई है, जो 2 जून तक रहेगा। शनिवार को सुबह 3.17 बजे सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ नौतपा की शुरुआत हो गई है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत की संभावना जताई है। पहले दिन तापमान 40 डिग्री पर रहने के बाद बादल छाने से राहत मिली। शनिवार और रविवार को तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। नौतपा के समय हर साल अंधड़ के साथ बारिश होती है। पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी के बीच शाम को रोज मौसम बदल रहा है। हालांकि गुरुवार को रात के समय ही ठंडी हवा चलती रही, लेकिन शुक्रवार को दिन में तेज धूप रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bollywood Actresses: करीना-कटरीना से ऐश्वर्या राय तक, ‘आइटम नंबर’ कर चुकी हैं ये… – भारत संपर्क| Viral Video: नवजात शिशु की बच जाए जान इसलिए नर्स ने उफनते नाले से लगाई छलांग, वीडियो…| कोल पेंशनर्स ने 15 सितंबर को किया धरना-प्रदर्शन का ऐलान- भारत संपर्क| आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का आंदोलन 1 को- भारत संपर्क| रिंकू सिंह शतक के बाद फ्लॉप, टीम को मिली करारी हार, 9 छक्के जड़कर इस कप्तान… – भारत संपर्क