बड़ी जीत की ओर ज्योत्सना, 15 वें चरण तक 23838 वोट से आगे,…- भारत संपर्क
बड़ी जीत की ओर ज्योत्सना, 15 वें चरण तक 23838 वोट से आगे, हाई प्रोफाइल कोरबा सीट पर भाजपा हार के करीब
कोरबा। हाई प्रोफाइल कोरबा सीट पर कांग्रेस ने शुरुवाती बढ़त हासिल की। पाली तानाखार में कोरबा में भाजपा कांग्रेस ने शुरुवाती लीड हासिल की। चरण दर चरण रुझान और वोटों का अंतर घटता और बढ़ता रहा। प्रत्याशियों और समर्थकों की धडक़ने भी तेज होती रही। दोपहर तक लगभग 6336 वोटों से कांग्रेस को बढ़त थी। 8वें चरण में कांग्रेस को 7237 वोट से बढ़त हासिल हुई। 15वें चरण तक कांग्रेस प्रत्याशी बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो गई थी। 23838 वोट से से आगे थी। भाजपा प्रत्याशी को 4 लाख 9 हजार 147 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की ज्योत्सना को 432985 वोट मिल चुके थे।
मंगलवार को सुबह 8 बजे से ईवीएम से जनादेश बाहर आना शुरू हुआ। लोकसभा सीट में इस बार सर्वाधिक 27 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय व कांगे्रस उम्मीदवार ज्योत्सना महंत के बीच कांटे की टक्कर है।लोकसभा चुनाव अंतर्गत मतगणना मंगलवार प्रात: 8 बजे से प्रारंभ हुई। सभी अधिकारी कर्मचारियों को मतगणना दिवस के दिन सुबह 6.30 बजे तक अनिवार्य रूप से निर्धारित स्थान पर परिचय पत्र के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मतगणना भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेर्शानुसार चरणबद्ध प्रक्रिया का पालन करते हुए आईटी कॉलेज झगरहा में शुरू की गई। सर्वप्रथम प्रात: 6 बजे प्रेक्षक, कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, अभ्यर्थी व राजनीतिक दलों के अधिकृत पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम के ताले खोले गए। इस दौरान संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके पश्चात सीलबंद कंट्रोल यूनिट को संबंधित विधानसभा के मतगणना कक्ष में निर्धारित टेबल पर पहुंचाया गया।कोरबा संसदीय सीट में चार जिला के आठ विधानसभा क्षेत्र समाहित हैं। जिसमें कोरबा जिले के रामपुर, कोरबा, कटघोरा और पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आईटी कालेज रूमगरा में की जा रही है। इसके अलावा भरतपुर सोनहत, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर व मरवाही के मतदाताओं ने सांसद चुनने वोट डाले थे। कोरबा सीट पर इस बार भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर की नेत्री भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को मौका दिया, जबकि कांग्रेस ने सांसद ज्योत्सना महंत को रीपिट किया है। कोरबा लोकसभा सीट पर अब तक हुए तीन चुनाव में दो बार कांग्रेस और एक बार भाजपा को जीत मिली है। हाई प्रोफाइल सीट पर जीत हासिल करने दोनों ही दलों ने पूरा जोर लगाया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कार्य के लिए 14 टेबल व 10 टेबल पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस के लिए लगाया गया था। सर्वप्रथम सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस की मतगणना कार्य प्रारंभ किया गया। इसके बाद 8.30 बजे ईव्हीएम मशीनों से जनादेश बाहर आना शुरू हुआ। कोरबा लोकसभा सीट पर जनता किसी एक पार्टी को लगातार नहीं चुनती है। सीट पर पहली बार 2009 में आम चुनाव हुए थे। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा की करूणा शुक्ला को मात दी थी। दूसरी बार 2014 में हुए चुनाव में भाजपा के डॉ. बंशीलाल महतो ने डॉ. चरणदास महंत को हराया था। तीसरी बार 2019 में जनता ने एक बार फिर कांग्रेस की झोली में जीत डाली थी। ज्योत्सना महंत ने भाजपा के ज्योतिनंद दुबे को हराया था।
बाक्स
अब तक हुए तीन चुनाव के परिणाम
2009
प्रत्याशी प्राप्त मत
डॉ. चरणदास महंत (कांगे्रस) 3,14,616
करूणा शुक्ला (भाजपा) 2,93,879
हार-जीत का अंतर 20,737
2014
प्रत्याशी प्राप्त मत
डॉ. बंशीलाल महतो (भाजपा) 4,39,002
डॉ. चरणदास महंत (कांगे्रस) 4,34,737
हार-जीत का अंतर 4,265
2019
प्रत्याशी प्राप्त मत
ज्योत्सना महंत (कांगे्रस) 5,23,310
ज्योतिनंद दुबे (भाजपा) 4,97,061
हार-जीत का अंतर 26249
बाक्स
विधानसभावार मतदाता व वोटिंग
विधानसभा कुल वोटर मतदान प्रतिशत
भरतपुर सोनहत 1,77,927 82
मनेन्द्रगढ़ 1,35,437 71.02
बैकुंठपुर 1,70,777 79.16
रामपुर 2,24,860 77.8
कोरबा 2,62,242 63.16
कटघोरा 2,16,972 74.65
पाली-तानाखार 2,32,709 79.5
मरवाही 1,97,940 78.01
बॉक्स
थ्री लेयर सुरक्षा के साए में गिनती
मतगणना को लेकर थ्री लेयर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 500 पुलिस बल की तैनाती की गई। शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों में जवानों की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलवा सुबह 5 से रात 11 बजे तक यातायात को डायवर्ट भी किया गया। मतगणना केंद्र आईटी कॉलेज झगरहा में शांतिपूर्ण मतगणना कराये जाने के उद्देश्य से त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। त्रि स्तरीय सुरक्षा में आउटर कार्डन में जिला पुलिस बल, मध्य कार्डन में नगर सैनिक व वन कर्मी और इनर कार्डन में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल को लगाया गया था। जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना, चौकी प्रभारी, कर्मचारी, यातायात बल, नगर सैनिक व वन कर्मी मिलाकर 500 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी।