सावधान! जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं किडनी के मरीज, अभी तक…- भारत संपर्क

0

सावधान! जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं किडनी के मरीज, अभी तक हो चुकी है 5 हजार 775 लोगों की डायलिसिस

कोरबा। जिले में तेजी से किडनी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरबा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर इसके लिए जंक फूड और डायबिटिज को जिम्मेदार मानते हैं। किडनी के मरीजों की संख्या बढऩे के चलते डायलिसिस कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है. 2023 दिसंबर से अभी तक कोरबा में 5775 लोगों की डायलिसिस हो चुकी है। जांजगीर चांपा में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति है। यहां 5335 मरीजों का डायलिसिस किया जा चुका है। बिलासपुर में 7807 तो मुंगेली में भी 3246 लोगों की डायलिसिस की गई है। जानकारों का कहना है कि किडनी के बढ़ते मरीजों की संख्या पर एक रिसर्च भी किया जाना चाहिए। ये पता लगाना चाहिए कि क्यों किडनी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
ऊर्जाधानी के नाम से मशहूर कोरबा में किडनी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जो आंकड़े सामने हैं वो बेहद चौंकाने वाले हैं। साल 2023 के दिसंबर महीने से लेकर अभी तक कोरबा जिल में 5775 लोगों की डायलिसिस हो चुकी है। कोरबा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का मानना है कि जंक फूड और डायबिटिज के मरीजों की वजह से डायलिसिस कराने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरबा में डायलिसिस करने के कुल आठ मशीनें हैं। आठ में दो महीनें खराब हैं। बीते छह महीनों से हर दिन करीब मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है। ये डायलिसिस चार सेशन में किया जाता है। शुगर वाले मरीजों में किडनी की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। शुगर मरीजों को हम हमेशा कहते हैं कि वो समय समय पर अपना चेकअप कराते रहें। किडनी के मरीजों को कहा जा रहा हैं कि वो पानी थोड़ा कम पीएं। किडनी पर जो लोड बढ़ाते हैं हमें ऐसे खाने पीने से परहेज करना चाहिए। किडनी के जो भी मरीज हैं उनको अपने खान पान पर खास ध्यान देना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

43 साल बाद कैदी ‘आजाद’… 103 साल की उम्र में खुले में सांस ली, क्या था लखन… – भारत संपर्क| बिहार की जंग में छोटे दल क्या करेंगे बड़ा धमाल, खोलेंगे सिर्फ खाता या…| अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी…- भारत संपर्क| Skin Care Tips : गर्मी में इस हरे पत्ते से निखर जाएगा चेहरा, बस ऐसे करें…| RCB के बॉलर ने दिग्गज बल्लेबाजों को नचाया, IPL में आने से पहले दी खतरनाक वॉ… – भारत संपर्क