जब रेगिस्तान में पहली बार गिरी थी बर्फ… जानिए दुनिया के इतिहास में 18 फरवरी को…

0
जब रेगिस्तान में पहली बार गिरी थी बर्फ… जानिए दुनिया के इतिहास में 18 फरवरी को…
जब रेगिस्तान में पहली बार गिरी थी बर्फ... जानिए दुनिया के इतिहास में 18 फरवरी को क्या-क्या हुआ था

18 फरवरी का इतिहास.

विश्व इतिहास में 18 फरवरी की तारीख एक अहम दिन है. आज के दिन कला, राजनीति और खेल जगत की प्रमुख घटनाओं के साथ कुछ ऐसा भी हुआ है जिसकी चर्चा दुनिया के इतिहास में हमेशा गूंजती रहेगी. यही वो दिन है जब सफारी रेगिस्तान में पहली बार स्नोफॉल हुआ था. भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में इसी दिन विस्फोट किया गया था. मंगल पर NASA के लिए रिसर्च कर रहा पर्सिवियरेंस रोवर इसी दिन लाल ग्रह पर लैंड हुआ था. आइए विस्तार से जानते हैं आज की तारीख पर इतिहास में क्या-क्या हुआ है?

18 फरवरी को घटी ऐतिहासिक घटनाएं

  1. 2021 में आज के दिन ही अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का पर्सिवियरेंस रोवर मंगल पर जीवन की तलाश करने के लिए लाल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा था.
  2. 2014 में यूक्रेनी क्रांति की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प हुई. इस घटना में 76 लोगों की मौत हो गई थी.
  3. 2007 में आज के दिन ही भारत और पाक के बीच चलने वाली ट्रेन समझौता एक्सप्रेस में आतंकी बम विस्फोट हुआ था. इसमें 70 लोग मारे गए थे.
  4. 1979 में सहारा के रेगिस्तान में पहली बार बर्फबारी हुई थी. यह घटना अल्जीरिया के ऐन सेफ्रा शहर में हुई थी. यहां दोबारा बर्फबारी 38 साल बाद हुई थी.
  5. 1971 में आर्वी उपग्रह स्टेशन के माध्यम से भारत ने ब्रिटेन के साथ अपना पहला सैटेलाइट संपर्क स्थापित किया था.
  6. 1946 में 24 वर्षीय अमेरिकी क्लाइड डब्ल्यू, टॉमबाग ने प्लूटो की खोज की थी.
  7. 1946 में ही ब्रिटिश कमांडरों के खिलाफ रॉयल इंडियन नेवी का विद्रोह शुरू हुआ था और ब्रिटेन के अन्य हिस्सों में फैल गया था.
  8. 1911 में पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद से नैनी तक हुई थी, उस वक्त प्लेन फ्रांसीसी पायलट हेलरी पेक्वेट ने उड़ाया था.
  9. 1905 में श्यामजी कृष्णवर्मा ने लंदन में इंडिया होम रूल सोसाइटी की नींव रखी थी.

आज के दिन जन्में व्यक्ति

  1. 1516 में मैरी जो इंग्लैंड और आयरलैंड की रानी रही. उन्हें धर्म विरोधियो पर क्रूरता करने के लिए जाना जाता है.
  2. 1745 में इटली के भौतिक विज्ञानी एलेसेंड्रो वोल्टा जिन्होंने इलेक्ट्रिक बैटरी का अविष्कार किया था.
  3. 1836 में भारतीय हिंदू आध्यात्मिक नेता रामकृष्ण परमहंस, जो सर्वोच्च सत्ता के दिव्य अवतार में भरोसा करते थे, वह स्वामी विवेकानंद के शिक्षक भी रहे.
  4. 1898 में एन्ज़ो फेरारी, इन्होंने ही फरारी कार कंपनी की स्थापना की थी.

इस दिन निधन

  1. 1294 में कुबलई खान, मंगोल सम्राट जिन्होंने चीन में युआन राजवंश की स्थापना की थी.
  2. 1405 में तैमूर, यह तुर्की मंगोल शासक था जिसने तैमूर साम्राज्य की स्थापना की थी.
  3. 1546 में मार्टिन लूथर, एक जर्मन पादरी जिन्होंने प्रोटेस्टेंट सुधार को लीड किया.
  4. 1564 में माइकल एंजेलो, एक मूर्तिकार जिनकी गिनती इतिहास के महान कलाकारों में होती है.
  5. 1967 में जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर, अमेरिकी भौतिक विज्ञानी जिन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पहला परमाणु हथियार बनाने के लिए “परमाणु बम का जनक” कहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CBSE 12th Compartment Result 2025: सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का…| रूस को घेरने निकलीं अमेरिकन सबमरीन, मेदवेदेव के बयान पर भड़के ट्रंप का आदेश – भारत संपर्क| *स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक पहल: कांसाबेल को मिला आधुनिक गोयल हॉस्पिटल,…- भारत संपर्क| चोरी की 2 लाख 40 हजार के 5 बाइक बरामद, साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी करने वाले गिरोह … – भारत संपर्क न्यूज़ …| Tara Sutaria Veer Pahariya: चौदहवीं का चांद वाइब्स… तारा सुतारिया ने वीर… – भारत संपर्क