राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने कोरबा…- भारत संपर्क

0

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने कोरबा पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश

कोरबा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा पहुंचेंगे। वे 2 दिन कोरबा में रात्रि विश्राम भी करेंगे। 11 फरवरी को सुबह 9.30 बजे सर्किट हाउस रायगढ़ से प्रस्थान करेंगे। सुबह 10.30 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल रायगढ़ आगमन होगा। यहां से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ एवं यात्रा पश्चात कोरबा के प्रस्थान करेंगे। सीएसपीजीसीएल (वीआईपी) गेस्ट हाउस (ईस्ट) कोरबा आगमन एवं आरक्षित रात्रि विश्राम होगा। 12 फरवरी सुबह 7.30 बजे गेस्ट हाउस से प्रस्थान कर सीतामणी चौक पहुंचेंगे । जहां से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ एवं यात्रा पश्चात सुबह 8 बजे प्रस्थान करेंगे। बुका रेस्ट हाउस (कोरबा) आगमन एवं आरक्षित रात्रि विश्राम करेंगे। 13 फरवरी को सुबह 6:30 बजे बुका रेस्ट हाउस (कोरबा) से प्रस्थान कर रामगढ़ बस स्टैण्ड चौक (उदयपुर) पहुंचेंगे। यहां भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ एवं यात्रा पश्चात प्रस्थान करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने जारी की 71 जिलाध्यक्षों की सूची, जयवर्धन सिंह को म… – भारत संपर्क| ममेरे भाई से थे पत्नी के अवैध संबंध, पहले शराब पिलाई फिर शख्स ने की BJP नेत… – भारत संपर्क| 20 लाख वसूलने हैं, वीडियो बनाकर लाओ… कोचिंग संचालक ने छात्रा को किया…| रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर EU ने फंसाया असली पेंच, डेर का बयान- शर्तों से पीछे नहीं… – भारत संपर्क| BHU PG Admission 2025: बीएचयू में पीजी एडमिशन का एक और मौका, कल तक करें…