कोरबा के 8 स्काउट्स, गाइड्स, रेंजर्स को मिला राष्ट्रपति…- भारत संपर्क

0

कोरबा के 8 स्काउट्स, गाइड्स, रेंजर्स को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

कोरबा। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कोरबा जिले से 8 स्काउट्स, गाइड्स, रेंजर्स को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित समारोह में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रपति पुरस्कार का वितरण किया। कोरबा जिले से रेंजर गीता वैष्णव ने मंच से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किया। जिले के स्काउट सौरभ कुमार धृतलहरे, निखिल साहू, गाइड रोशनी पटेल, आकृति खूंटे, सुरेखा कंवर, रेंजर राजेश्वरी साहू, कोमल शर्मा, गीता वैष्णव को राष्ट्रपति पुरस्कार का प्रमाण पत्र मिला है। पुरस्कार के प्रमाण पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से जारी हुए हैं। मूल समारोह 22 जुलाई, 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ था। यहां चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया था। देशभर के शेष प्रतिभागियों को 31 अगस्त को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। छत्तीसगढ़ के 20 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स का दल राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन में इस समारोह में सम्मिलित हुआ। जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने बताया कि 2016 तथा 2018 से 2021 तक के तकनीकी कारणों से लंबित राष्ट्रपति पुरस्कारों का वितरण किया गया है। इस अवधि में छत्तीसगढ़ राज्य से सफल हुए कुल 54 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job Tips for Freshers: रिज्यूमे से लेकर इंटरव्यू तक… इन 11 टिप्स से आसानी से…| Lokah Chapter 1 Controversy: मुश्किलों में फंसे ‘लोका चैप्टर 1’ के मेकर्स, ऐसा… – भारत संपर्क| Viral Video: फर्श पर कलाकारी दिखाकर बंदे ने बना खाने से भरी थाली, बारीकी देख उड़े…| PKL 2025: दबंग दिल्ली ने जीत के साथ खोला खाता, जयपुर ने भी पटना पाइरेट्स को… – भारत संपर्क| क्यू आर कोड से अब मनरेगा कार्यों की मिलेगी पूरी जानकारी,…- भारत संपर्क