कुसमुंडा हीरोज की टीम ने कोरबा ब्वायस को 1-0 से किया पराजित- भारत संपर्क

0

कुसमुंडा हीरोज की टीम ने कोरबा ब्वायस को 1-0 से किया पराजित

 

कोरबा। एसईसीएल कोरबा एरिया के फुटबाल ग्राउंड पर कोरबा प्रीमियम लीग की शुरुआत हो चुकी है। प्रारंभिक मुकाबले में कुसमुंडा हीरोज की टीम ने कोरबा ब्वायस को 1-0 से पराजित किया। कोरबा के एसईसीएल मैदान पर प्रतियोगिता की शुरुआत के दौरान बड़ी संया में खेल प्रेमी उपस्थित थे। पहला मैच कुसमुंडा हीरोज बनाम कोरबा ब्वायस के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़ी मशक्कत के बाद कुसमुंडा ब्वायस की टीम एक गोल दागने में सफल रही। इसे बराबरी पर लाने के लिए कोरबा ब्वायस की टीम ने पूरी ताकत झोंक दी लेकिन निर्धारित अवधि में टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस दौरान टीम को कई मौके भी मिले लेकिन कोरबा ब्वायस के खिलाड़ी इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का खिताब आयुष कंवर को दिया गया। गोलकीपर आयुष कुसमुंडा टीम से प्रतियोगिता खेल रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गले से छाती तक फैल गया था थायरॉयड, सिर्फ 30 परसेंट हार्ट कर रहा था पंप, डॉक… – भारत संपर्क| अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो आरोपी पकड़े गए — भारत संपर्क| *बड़ी सौगात:– ग्रामीणों की वर्षों मांग हुई पूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…- भारत संपर्क| श्रीलंका-बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक… छोटे देशों में आखिर क्यों सरकारें खो देती हैं… – भारत संपर्क| अब रिटायर्ड मीडिया कर्मियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार, साय कैबिनेट ने लगाई मुहर – भारत संपर्क न्यूज़ …